
गर्मियों में जिस तरह से फ्लिप फ्लॉप, सैंडल्स, हील्स और कैनवस शूज पहने जाते हैं, ठीक वैसे ही सर्दियों में स्नीकर्स और बूट्स का बड़ा क्रेज होता है। अब मौसम शुरू होने से पहले आप भी अपने जूते निकाल लीजिए और उनकी सफाई में लग जाइए। जूतों की देखभाल और साफ-सफाई की बात जब आती है, तो लोगों को लगता है कि उन्हें कपड़े से साफ करके रख देना काफी है। आपको बता दें कि आपके जूतों को भी प्रॉपर केयर की बहुत जरूरत होती है। आपके जूते का मटेरियल भी खराब हो सकता है यदि उनकी सही तरह से देखभाल न की जाए।
अपने जूतों की सफाई और कंडीशनिंग करने से उन्हें शेप बनाए रखने और लंबे समय तक टिकने में मदद मिलेगी। बूट्स और स्नीकर्स में पड़ने वाले दागों को यदि ठीक से और समय पर साफ न किया जाए, तो जूते जल्दी खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप बूट्स और स्नीकर्स को समय से पहले कैसे साफ कर सकते हैं।

विंटर बूट्स की सफाई के कई तरीके हैं, लेकिन घर में जूतों को साफ करने के लिए आप किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अलग-अलग मटेरियल को साफ करने के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स हो सकते हैं, जिनसे जूतों के दाग तुरंत साफ हो जाएं। वहीं, ऐसे कुछ मटेरियल हैं जैसे रबड़ के शूज या रेक्सीन के स्नीकर्स को साफ करने के लिए आप 50-50 पानी और सिरका का मिश्रण बनाकर जूतों को साफ कर सकते हैं। मगर पहले अपने जूतों में लगे केयर लेबल को जरूर पढ़ लें।
इसे भी पढ़ें: जूतों को साफ करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान
लेदर या नकली लेदर का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप इन्हें गंदा ही स्टोर करके रखेंगी, तो मटेरियल जल्दी खराब हो सकता है। इसकी कोमल बनावट समय के साथ प्रभावित हो सकती है। इन्हें साफ करने के लिए ये तरीका आजमाएं-

इसे भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से करें अपने जूतों को साफ

इस तरह से आप सर्दियों में अपने विंटर बूट्स और स्नीकर्स को तैयार कर सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।