जूतों को साफ करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान

इस आर्टिकल में जानें कि जूतों को साफ करते वक्त किन बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए।

 
how to clean shoes

Shoes Cleaning Hacks: सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग जूते पहनना पसंद करते हैं। जूतों की बात करें तो वो एक समय के बाद गंदे होने लग जाते हैं। आपने भी जूतों को धूल मिट्टी की वजह से खराब होते हुए देखा होगा।

जूतों को नया बनाने के लिए अगर आप भी उन्हें बार-बार धोते हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। दरअसल हम जूतों को साफ करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं जिससे वो बहुत जल्दी पुराने होते हैं। चलिए जानते हैं जूते साफ करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बार-बार धोने से बचें

shoes cleaning tips

कुछ लोग जूतों को साफ करने के लिए बार-बार धोने लग जाते हैं जो गलत है। पानी का इस्तेमाल करने से जूते उस समय तो गंदे नहीं लगते हैं लेकिन बहुत जल्दी घिस जाते हैं। ऐसे में सही तरीका यह है कि आप रोजाना किसी कपड़े की मदद से जूतों के ऊपर लगी मिट्टी को साफ करें। अगर मिट्टी ज्यादा है तो आप सुखे कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःLeather boots को साफ करने के आसान टिप्स एंड हैक्स

स्क्रब से साफ करने से बचें

जूतों पर लगे गंदे दागों को साफ करने के लिए कभी भी स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खासतौर पर लोहे के स्क्रब से सफाई करने पर जूते का कपड़ा फट सकता है। सही तरीका यह है कि आप सिर्फ कपड़े की मदद से या मुलायम स्क्रब की मदद से दागों को साफ करें।

बार-बार साबुन-डिटर्जेंट ना लगाएं

कुछ लोग गंदगी को साफ करने के लिए जूतों पर बार-बार साबुन या डिटर्जेंट लगाते हैं इससे भी जूतों का रंग हल्का होने लग जाता है। कोशिश करें कि आप महीने में 1 बार ही साबुन की मदद से अच्छे से जूतों को साफ करें। इसके अलावा जूतों पर बिल्कुल भी साबुन ना लगाएं। अगर आप रोजाना की मिट्टी को कपड़े से साफ करते रहेंगे तो वो खुद ब खुद साफ हो जाएंगे।

वाशिंगमशीन में धोने से क्यों बचें?

easy hacks to clean shoes

इन सभी बिंदुओं के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि जूतों को बार-बारवाशिंगमशीन में ना धोएं। इससे भी आपके जूतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर जूतों के रंग और क्वालिटी पर।

इसे भी पढ़ेंःगंदे से गंदे व्हाइट शूज को 5 मिनट में साफ करता है ये 1 नुस्खा

तो ये थे कुछ तरीके जिनको ध्यान में रख कर जूते साफ करने से वो लंबे समय तक चलते हैं। अगर आप इसके अलावा क्लिनिंग से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP