Tina Ambani Daughter in Law: अनिल और टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल की वाइफ कृषा शाह (krisha Shah) किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। बता दें कि जय और कृषा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। आइए जानते हैं कृशा शाह के बारे में और देखते हैं उनकी फोटोज।
क्या करती हैं कृशा शाह
कृशा शाह सामाजिक कार्यकर्ता और एंटरप्रेन्योर हैं। कृशा शाह मुंबई में ही पली बढ़ी हैं। बता दें कि पढ़ाई पूरी करने के बाद कृषा यूके की किसी कंपनी के लिए काम कर रही थीं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने वापस भारत आकर काम करने का फैसला लिया। कृशा शाह ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स स्कूल से पढ़ाई की है।
View this post on Instagram
महामारी के दौरान कृशा शा ने '#Lovenotfear' नाम से एक मानसिक स्वास्थ्य अभियान की भी शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत उन्होंने कोविड से प्रभावित लोगों को सहायता की।
इसे भी पढ़ेंःपरिवार के साथ देखें टीना अंबानी की 10 तस्वीरें
View this post on Instagram
कृशा शाह के परिवार के बारे में जानें
View this post on Instagram
कृशा शाह के पिता का नाम निकुंज और मां का नाम नीलम शाह है। उनकी मां पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। कृशा अपने भाई मिशाल की खुद की कंपनी देखते हैं, जिसका नाम डिस्को है। वहीं, उनकी बहन की बात करें, तो वो नृति शाह ब्यूटी और फूड ब्लॉगर हैं।
लाइमलाइट से रहती हैं दूर
कृशा शाह सोशल मीडिया और लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वो काफी पर्सनल लाइफ जीती हैं और उनके पूरे परिवार के साथ एंजॉय करना पसंद करती हैं।
टीना अंबानी और कृशा शाह की जोड़ी
View this post on Instagram
टीना अंबानी और कृशा शाह का रिश्ता बहुत खास है। बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर छुट्टियों तो इंजॉय करने तक, दोनों सास-बहू के अक्सर एक साथ देखा जाता है।
इसे भी पढ़ेंःWedding Pics: देखें जय अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों