किसी भी मनुष्य के हाथों के पंजे में अंगूठे का बड़ा ही महत्वपूर्ण रोल होता है। अंगूठा पंचों उंगलियों में से सबसे ज्यादा मजबूत होता है। साथ ही जब उंगलियों से किसी भी वस्तु पर जोर लगाया जाता है तो अंगूठा ही सबसे ज्यादा बल लगाने के लिए उपयोग किया जाता है। वैसे अंगूठे का महत्व पामिस्ट्री में भी बहुत है। अंगूठे के आकार प्रकार से ही किसी व्यक्ति के स्वभाव और उसके चरित्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं अंगूठे का आकार यह तक बता सकता है कि किसी मनुष्य के सोचने समझने की क्षमता क्या है। तो चलिए हम आपको अंगूठे के ऐसे ही पांच आकार और उनसे जुड़ी जानकारी के बारे में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Palmistry: उंगलियों की बनावट बताएगी क्या है व्यक्ति का स्वभाव
टाइप-1 जब अंगूठे का उपरी भाग बड़ा हो
अंगूठे की बनावट को गौर से देखें। अगर इसका उपरी हिस्सा नीचे के हिस्से से बड़ा होता है तो समझ जाएं कि व्यक्ति स्वभाव से बहुत ज्याद खुशमिजाज नहीं है। उसे लोगों से मिल कर बहुत ज्यादा खुशी नहीं होती। न ही ऐसे व्यक्ति बहुत ज्यादा किसी की खुशी में हिस्सा ले पाते हैं। ऐसे लोगों को ज्यादातर शांत रहना और अपने आप में रहना पसंद होता है। ऐसे लोग अकेले में सोचते रहते हैं। इन्हें हमेशा कुछ बड़ा करने की लालसा रहती है। यदि यह कुछ बड़ा अचीव भी कर लेते हैं तो यह लालसा खत्म नहीं होती बल्कि उससे बड़ा कुछ अचीव करने के लिए बढ़ जाती है। बेस्ट बात यह है कि इस तरह के लोग सफलता को कभी सिर नहीं चढ़ने देते हैं और हमेशा डाउन टू अर्थ रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सही स्थान पर रखेंगी क्रिस्टल तो होंगे ये 9 बड़े फायदेटाइप-2 जब अंगूठे के नीचे का भाग होता है बड़ा
जिस व्यक्ति के नीचे का पार्ट उपर के हिस्से से बड़ा होता है तो वे काफी सॉफ्ट स्पोकन होता है। ऐसे लोग अपनी बात के पक्के होते हैं। छल कपट जैसे शब्दों के बारे में इन्हें पता ही नहीं होता। यह अपने वचन के पक्के होते हैं। यदि एक बार इन्होंने किसी कार्य को करने का वादा कर दिया है तो वे इसे करके ही दम लेते हैं। ऐसे लोग हर किसी के दुख और सुख में शामिल होते हैं।
इन्ळें सोशल प्राणी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह बेहद नर्म स्वभाव के होते हैं और इन्हें खुश होने के लिए कोई बड़ा कारण नहीं चाहिए होता है। छोटी-छोटी चीजों में इन्हें खुश होना आता है। ऐसे लोग हमेशा बड़ा और अच्छा करने की सोचते हैं और जब तक उसे कर नहीं लेते शांत नहीं बैठते। बेस्ट बात तो यह है कि ऐसे लोगों को अपनी जिम्मदारियों का अच्छी तरह अंदाजा होता है वह इसे ईमानदारी के साथ पूरा करना भी जानते हैं।
टाइप -3 जब अंगूठे का उपर और नीचे का भाग बराबर हो
कुछ लोगों के अंगूठे के उपर और नीचे का भाग बराबर होता है। ऐसे लोग स्वभाव से काफी बैलेंस होते हैं। यह हार्डवर्क भी करते हैं और उसी में इन्हें सुख भी मिलता है। इनका स्वभाव होता है कि यह खुद तो मेहनत करते ही हैं साथ ही चाहते हैं कि दूसरे लोग भी मेहनत करें और इस लिए ये हमेशा लोगों को इंकरेज करते रहते हैं। ऐसे लोगों की खासियत होती हैं कि कितनी ही बुरी परिस्थिति क्यों न हो ऐसे लोग कीभी घबराते नहीं हैं और हमेशा डट कर कठिनाइयों को सामना करते हैं। यह लोग धार्मिक भी होते हैं।
टाइप-4 अगर आप का अंगूठा पीछे की ओर मुड़ जाता हो
किसी-किसी के अंगूठे बेहद सॉफ्ट होते हैं। वह आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाते हैं। वैस ऐसा कम लोगों के साथ ही होता है। मगर, जिनके अंगूठे सॉफ्ट होते हैं वे लोग दिल के भी बेहद सॉफ्ट होते हैं। ऐसे लोगों के अंदर दया भावना कूट-कूट कर भरी होती है। वैसे इनका स्वभाव बेहद फ्लेक्सिबल होता है। यह वक्त की नजाकत को देखते हुए अपना व्यवहार बदलना अच्छी तरह जानते हैं। साथ ही इन्हें लोगों को हैंडल करना भी अच्छी तरह आता है। इनकी नजर हमेशा अपने लक्ष्य की ओर होती हैं। यह अपने खूबसूरत व्यवहार के कारण अपने लक्ष्य को पूरा कर लेते हैं।
टाइप-5 जिनके अंगूठे स्टिफ होते हैं
जिन लोगों के अंगूठे स्टिफ होते हैं यानि जिन लोगों के अंगूठे पीछे की ओर नहीं मुड़ते वह दिखने में आकर्षित और स्वभाव से प्रभावशाली होते हैं। मगर, यह अपनी आगे किसी की नहीं सुनते और जो करने की ठान लेते है वहीं करते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से भी स्टिफ यानि अडि़यल होते हैं।
इनमें खासियत यह होती हैं कि अपना लक्ष्य पाने के लिए यह समय के साथा-साथ अपना स्वभाव भी बदल लेते हैं। वैसे यह अपने काम में बहुत ही बेहतर होते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों