जब श्रीदेवी की वजह से भाई बोनी कपूर से भिड़ गए थे अनिल कपूर

फिल्म मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर से लड़ गए थे। दोनों भाईयों के बीच इस लड़ाई की वजह श्रीदेवी थीं। 

bollywood famous fight

श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती थी, दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दिए हैं। मिस्टर इंडिया, जुदाई, लाडला, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी कई शानदार फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। बात करें 'मिस्टर इंडिया' की तो यह उस वक्त की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। फिल्म का हर किरदार लोगों को खूब पसंद आया था, हालांकि मिस्टर इंडिया के लिए पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई और यह फिल्म अनिल कपूर की झोली में आ गिरी। 'मिस्टर इंडिया' उनके करियर की शानदार फिल्मों में से एक है।

आपको बता दें कि मिस्टर इंडिया से जुड़ा एक किस्सा लोगों के बीच काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल इसके लिए अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर से लड़ गए थे, जो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। दोनों भाईयों के बीच लड़ाई की वजह कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी थीं। शूटिंग के वक्त अपने भाई बोनी से अनिल कपूर इस कदर खफा हुए कि सेट छोड़कर चले गए। उस वक्त श्रीदेवी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रहीं थी। यही नहीं दोनों की अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में थीं।

बोनी कपूर से नाराज थे अनिल कपूर

anil kapoor and boney kapoor

बोनी कपूर अपनी फिल्म मिस्टर इंडिया के प्रोडक्शन को लेकर काफी बिजी चल रहे थे। वह इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया। बाद में श्रीदेवी ने इस फिल्म के ऑफर को एक्सेप्ट करने के लिए 10 लाख रुपये फीस की डिमांड की थी। जिसपर बोनी कपूर ने उन्हें 10 नहीं बल्कि 11 लाख रुपये ऑफर किए। इस बात को लेकर अनिल कपूर काफी नाराज हुए थे क्योंकि उन्होंने ने भी इस फिल्म के लिए अपने पैसा लगाया था। उस वक्त अनिल चुप रहें, लेकिन बाद में उन्हें बोनी कपूर काफी गुस्सा आया था।

इसे भी पढ़ें:Bollywood Affairs: दिलीप कुमार ही नहीं मधुबाला को प्रेमनाथ से भी हुआ था प्‍यार

बोनी कपूर ने श्रीदेवी की थी मदद

sridevi husband

श्रीदेवी उन दिनों वित्तीय संकट से गुजर रही थी, ऐसे में उन्हें अपनी मां के इलाज के लिए पैसे जुटाना मुश्किल हो गया था। बताया जाता है कि उस वक्त बोनी कपूर ने सिर्फ उनकी मदद की थी, बल्कि मां के इलाज की जिम्मेदारी भी ले ली थी। बोनी उनके लिए अमेरिका के लिए टिकट भी बुक किए। यह सबकुछ देखने के बाद अनिल कपूर काफी नाराज हुए थे और गुस्से में सेट छोड़कर चले गए। बाद में फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर के समझाने पर वह वापस आए। हालांकि फिल्म में वापस काम करने के लिए अनिल कपूर ने शर्त रखी और प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में ले लिया। बाद में जब फिल्म रिलीज हुई तो उसके प्रॉफिट का बड़ा हिस्सा भी अपने नाम किया था। (श्रीदेवी ने इस कारण 8 महीने तक नहीं की थी बोनी कपूर से बात)

इसे भी पढ़ें:मां बनने वाली हैं श्रेया घोषाल, 10 साल तक डेट करने के बाद बचपन के दोस्त को बनाया हमसफर

फिल्म में मोगैम्बो किरदार आज भी है पॉपुलर

amrish puri

अपनी अदायगी से लोगों के दिल में छाप छोड़ने वाले अमरीश पुरी का मोगैम्बो किरदार काफी पॉपुलर हुआ था। हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद अमरीश पुरी नहीं बल्कि अनुपम खेर थे, जिसके लिए उन्हें कास्ट भी कर लिया गया था। बाद में अनिल कपूर के कहने पर अमरीश पुरी को कास्ट किया गया। वहीं मोगैम्बो के किरदार में अमरीश पुरी ने जान डाल दी थी। बड़ी-बड़ी आंखे और दमदार आवाज ने उन्हें सबसे यादगार विलेन बना दिया था।

Recommended Video

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP