कार्तिक के महीने में भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी

Kartik Month Things To Avoid: हिन्दुओं में कार्तिक के महीने को बहुत खास माना जाता है। आइए जानें इस माह आपको कौन से काम करने से बचना चाहिए। 

things not to do on kartik month

Kartik Month Things To Avoid In Hindi: हिन्दू पंचांग के अनुसार सभी महीनों का अपना अलग महत्व है। इन सभी महीनों में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। कार्तिक मास भगवान श्रीकृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है।

यह महीना भक्तों के वात्सल्य से भरा होता है। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे महीने में यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक पूजन करता है और कुछ नियमों का पालन करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कार्तिक के महीने में मुख्य रूप से तुलसी पूजन के साथ दीपदान करना प्रमुख माना जाता है। इस पूरे महीने में कुछ विशेष स्थानों पर यदि दीपक जलाया जाता है तो वो बहुत लाभप्रद होता है। इस साल कार्तिक माह 10 अक्टूबर से शुरू होकर 8 नवंबर के दिन कार्तिक पूर्णिमा से समाप्त हो जाएगा। कार्तिक का पूरा महीना हिन्दुओं के लिए बहुत ज्यादा मायने रखता है। कार्तिक के महीने को अत्यंत पवित्र महीना माना जाता है क्योंकि यह चातुर्मास का आखिरी माह है।

ज्योतिष के अनुसार ऐसी मान्यता है कि कार्तिक के महीने में कुछ काम वर्जित होते हैं और यदि आप इन्हें करते हैं तो आपके घर से माता लक्ष्मी रूठ सकती हैं और आपको धन हानि हो सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य और वास्तु स्पेशलिस्ट डॉक्टर आरती दहिया जी से जानें कार्तिक महीने में कौन से काम वर्जित हैं।Kartik Month Things To Avoid In Hindi

जानवरों को न सताएं

kartik month things not to do

कार्तिक के महीने को कृष्ण जी का महीना कहा जाता है। इसी वजह से इस महीने में गायों की पूजा भी की जाती है। ऐसी मान्यता है कि मुख्य रूप से कार्तिक के महीने में किसी भी जानवर को सताना नहीं चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो ये आपके जीवन में समृद्धि को छीन सकता है और आपके घर में व्यर्थ समस्याएं हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: कार्तिक का महीना होता है बेहद खास, लड्डू गोपाल की पूजा के बदल जाते हैं नियम

घर के किसी स्थान पर अंधेरा न रखें

ऐसा माना जाता है कि कार्तिक का पूरा महीना दीपदान (कार्तिक मास में क्यों किया जाता है दीपदान) के लिए प्रमुख है और इस पूरे महीने में घर के विभिन्न स्थानों पर दीये जलाने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में दीपक जलाना घर की समृद्धि का कारण बन सकता है। लेकिन मान्यता यह भी है कि इस महीने में आपको घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपसे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और ये धन हानि का कारण बन सकता है।

तुलसी के पौधे को सूखने न दें

kartik month  things to do  on this month

कार्तिक महीने में तुलसी के पौधे की मुख्य रूप से पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी विष्णु जी की प्रिया हैं, इसलिए आप इस महीने में भूलकर भी तुलसी के पौधे को सूखने न दें। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो कार्तिक महीना इसे घर में लगाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस महीने में नियमित तुलसी पूजन से विशेष लाभ मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें: कार्तिक के महीने में तुलसी की पूजा के 5 महत्वपूर्ण नियम जानें

गरीबों का अपमान न करें

वैसे तो गरीबों को कभी भी सताना नहीं चाहिए, लेकिन कार्तिक के महीने में आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है कि किसी भी गरीब या जरूरतमंद को परेशान न करें। यही नहीं इस पूरे महीने में यदि आप गरीबों को दान में उनकी जरूरत की कोई वस्तु देते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि आती है।

मांस मदिरा का सेवन न करें

what to avoid on kartik month

कार्तिक महीना हिन्दुओं के सबसे ज्यादा पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में कोई भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इस पूरे महीने यदि आप सात्विक भोजन करेंगे तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। वहीं तामसिक भोजन करने से माता लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं ,जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कार्तिक के महीने में क्या करें

  • कार्तिक के महीने में प्रतिदिन कृष्ण जी को घी का दीपक अर्पित करें।
  • भगवान हरि को हमेशा याद रखें और भक्तों को अधिक से अधिक हरिनाम का जाप करना चाहिए।
  • तुलसी के पौधे में नियमित रूप से दीपक जलाएं और आरती करें।
  • माता लक्ष्मी(माता लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न) के सामने भी नियमित रूप से दीपक जलाएं।

यदि आप कार्तिक महीने में यहां बताई बातों का ध्यान रखती हैं तो आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP