डीयू में एडमिशन लेने से पहले ये बातें जरूर जान लें

क्या आप भी डीयू में एडमिशन लेने का बना रही हैं प्लान तो कुछ बातों का जान लें।

How to get admission in du without entrance exam

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन चल रहे हैं। डीयू में एडमिशन लेने के लिए केवल अच्छे नंबर की जरूरत नहीं होती हैं बल्कि कुछ और भी चीजों का होना काफी ज्यादा जरूरी हैं। अगर आप भी डीयू में एडमिशन लेने का प्लान बना रही हैं तो कुछ बातों का जान लें। ताकि आगे जाकर किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कुछ चीजों के बारे में जान लें

things should be kept in mind before taking admission in du

डीयू में एडमिशन लो या किसी और कॉलेज में आपको कुछ चीजों के बारें में जान लेना चाहिए। कुछ चीजें जैसे कि आपकी फैकल्टी कौन सी होगी। आप जिस कोर्स को करने वहां जा रही हैं उस कोर्स की पढ़ाई वहां कैसे होती हैं। ऐसे में आपको आगे जाकर पछतावा नहीं होगा। कई बार हम जल्दबाजी में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं। ऐसे में हमें दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

काउंसलर से मदद लें

कट ऑफ जारी होने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों को इकट्ठा कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको बाद में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आपको कोर्स को लेकर या किसी भी चीज को लेकर थोड़ा भी डाउट है तो आपको काउंसलर की मदद लेनी चाहिए। जल्दबाजी में आकर आप अपने करियर के साथ कोई भी गलती ना करें।

इसे जरूर पढ़ें: दिल्ली में करना चाहते हैं एमबीए का कोर्स, जानिए बड़े संस्थानों में फीस क्या है

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना नहीं है आसान

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना सभी की बस की बात नहीं होती हैं। यहां पर एग्जाम आपको क्वालीफाई करना होता है। ऐसे में आपको तैयारी कर लेना चाहिए। कई बार तैयारी करने के बाद भी हमारा एडमिशन नहीं होता है। ऐसे में आपको अपना साल नहीं बर्बाद करना चाहिए। इसके लिए आपको हमेशा प्लान बी तैयार रखना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: घर बैठे-बैठे पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं आप तो इन यूनिवर्सिटी में लें सकती हैं एडमिशन

डीयू के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन

स्टूडेंट डीयू के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दे कि जिन भी लोगों का एडमिशन किसी भी कारण नहीं हुआ है। उसको दिल्ली विश्वविद्यालय एक और मौका दे रही हैं। इसके तहत अगर आप यूजी में एडमिशन लेना चाहती हैं तो आपको स्पेशल स्पॉट राउंड वेकेंट सीट लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां से आप अप्लाई कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

IMAGE CREDIT: FREEPIK

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP