शादी को लेकर लड़कियों के अलग तरह के सपने होते हैं। जब शादी के बाद दुल्हन ससुराल आती है तब एक अजीब सी घबराहट भी उसके साथ होती है। नए घर में नए चेहरों के बीच एडजस्ट करने में थोड़ा समय तो लगता ही है। फर्स्ट नाइट की बात करें, तो दुल्हनों को थोड़ी झिझक होना स्वाभाविक है। कई बार तो लड़कियां पैनिक की स्थिति में आ जाती हैं। मेरी एक सहेली के भी कुछ ऐसे ही हाल थे। उसे लगा कि वो लगभग बेहोश ही हो जाएगी। अधिकतर लोग समझते हैं कि फर्स्ट नाइट का मतलब फिजिकल इंटिमेसी से ही समझते हैं, लेकिन यह इससे काफी विपरीत होती है।
यूके की एक कंपनी ने ऐसा सर्वे करवाया था जिसकी फाइंडिंग्स थीं कि 52% जोड़े पहली रात को इंटिमेट होने से कतराते हैं। Bluebella नाम की एक लॉन्जरी कंपनी द्वारा किए एक अन्य सर्वे की भी ऐसी ही फाइंडिंग्स थीं।
फिजिकल इंटिमेसी के लिए पहले खुद को शांत रखना जरूरी है और अगर कोई पहले से ही घबराया हुआ हो, तो निजी पलों का अनुभव खराब हो जाता है। नई दुल्हनों के लिए पहली नाइट से जुड़े ये टिप्स बहुत काम के साबित हो सकते हैं।
जैसा कि हमने बताया अधिकतर लोग पहली रात को इंटिमेट नहीं होते हैं। फिजिकल इंटिमेसी की सोच कई बार घबराहट पैदा कर देती है। यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को बहुत अच्छे से जानें और उसके बाद ही फिजिकल इंटिमेसी के बारे में सोचें। शादी के वक्त कई तरह की रस्में होती हैं जिसके बाद बहुत थकान भी होती है। यह पल आप खुद को थोड़ा आराम देने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें और अपनी घबराहट को थोड़ा कम करें।
फिजिकल इंटिमेसी लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए अच्छी होती है, लेकिन इसके लिए तैयार होना भी लड़कियों के लिए एक बड़ा काम होता है।
इसे जरूर पढ़ें- अधिकतर भारतीय जोड़ों की ऐसी बीतती है पहली रात, सामने आई रोचक जानकारी
शादी की रात बहुत अजीबोगरीब अनुभव भी दे सकती है। दो लोग अलग बैकग्राउंड से एक साथ रहने आ रहे हैं, ऐसे में कुछ गलत बोल जाना, कुछ गलत कर जाना आम है। असल में वो गलती भी नहीं होती है, बस मन का वहम होता है। भले ही आपने लव मैरिज की हो, लेकिन साथ में रहना बहुत ही अलग होता है।
ऐसे में एक दूसरे की पर्सनल स्पेस को समझने का समय भी मिलना चाहिए।
इसके बारे में शायद सभी को पता होगा, लेकिन शादी के बाद लड़कियों के मन में इसे लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। इंटिमेसी अनकंफर्टेबल भी हो सकती है और इसके कारण दर्द भी हो सकता है। हर जोड़ा अपना इंटिमेसी लेवल खुद ही तय करता है इसलिए अगर आप असहज हो रही हैं, तो अपने पार्टनर से इसके बारे में बात करें।
यह जरूरी है कि नई जिंदगी की शुरुआत से पहले ही आप अपनी अपेक्षाओं को सीधे तौर पर बता दें। यह किसी किताब में नहीं लिखा कि पहली रात को आपके लिए शर्माना जरूरी है। अगर आपको कुछ अच्छा नहीं लग रहा है, तो उसके बारे में ना सिर्फ पति से बल्कि घर के बाकी सदस्यों से भी बात की जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों पुरुषों को ज्यादा पसंद आती हैं शादीशुदा महिलाएं और भाभी? सामने आ गया इसका कारण
अगर आप शुरुआती दौर से ही इंटिमेसी स्ट्रेस फ्री रखना चाहती हैं, तो आप फर्स्ट नाइट से पहले ही कॉन्ट्रासेप्शन की जानकारी ले लें। आप इसके लिए किसी हेल्थ केयर एक्सपर्ट या गायनेकोलॉजिस्ट से बात कर सकती हैं। पार्टनर के साथ भी इस बारे में बात की जा सकती है।
कॉन्ट्रासेप्शन बहुत ही निजी फैसला होता है और इसलिए मेडिकल एडवाइस के अलावा आपके लिए अपने पार्टनर के साथ मिलकर फैमिली प्लानिंग करना ज्यादा बेहतर होगा। 'खुशखबरी कब सुना रही हो' वाला प्रेशर अगर आप ना लेना चाहें, तो कॉन्ट्रासेप्शन पहले से ही तय कर लें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।