ये पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस बॉलीवुड में हो गई फेल

ऐसी कई पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड में फेल हो गई।

south indian actress flopped bollywood in hindi

साउथ इंडिया के फिल्म स्टार्स पर लोग बेहद ही प्यार लुटाते हैं। सिर्फ साउथ इंडियन एक्टर ही नहीं, बल्कि साउथ इंडियन एक्ट्रेस को भी लोग उतना ही पसंद करते हैं। ऐसी कई साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने की कोशिश की। हालांकि, वह बॉलीवुड में अपना जादू नहीं बिखेर पाईं।

जी हां, ऐसी कई पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साउथ में कई मूवीज कीं और वे ब्लॉकबस्टर भी साबित हुईं। लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड मूवीज में काम किया तो वे उस तरह से अपना प्रभाव नहीं दिखा पाईं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ साउथ इंडियन एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं-

काजल अग्रवाल

Bollywood Movies And South Indian Actress

काजल अग्रवाल की गिनती पॉपुलर साउथ इंडियन एक्ट्रेस में होती है। उन्हें अपनी परफार्मेंस के लिए कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। टॉलीवुड में लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं और निर्माता व निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें वह सफलता नहीं मिल पाई। रोहित शेट्टी की फिल्म में सिंघम में लोगों ने उन्हें पसंद किया। लेकिन इसके अतिरिक्त दो लफ्ज़ो की कहानी जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वह जादू नहीं बिखेर पाई।

पूजा हेगड़े

Pooja Hegde Flopped In Bollywood

पूजा हेगड़े भी टॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने फिल्म मोहनजोदाड़ो से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। ऋतिक रोशन के साथ काम करने पर भी वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वह जादू नहीं बिखेर पाई। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रभास के साथ राधे श्याम में भी काम किया। हालांकि, यह फिल्म भी अपेक्षानुसार बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई।

इसे भी पढ़ें-साउथ इंडस्ट्री की इन हसीनाओं ने टीवी से की थी अपने करियर की शुरुआत

तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णनका जादू साउथ में फैन्स के सिर चढ़कर बोलतर है। उन्होंने कई साउथ में कई सफलताएं अपने नाम की हैं। उन्होंने बॉलीर्वुड में भी काम किया। वह अक्षय कुमार के साथ खट्टा मीठा में नजर आईं थीं, लेकिन यहां पर वह अपना जादू नहीं चला सकीं। इसके बाद वह बॉलीवुड मूवीज में दिखाई नहीं दीं।

श्रिया सरन

shriya saran flopped in bollywood

श्रिया सरन टॉलीवुड की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने कई साउथ इंडियन मूवीज के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। दृश्यम और आरआरआर जैसी फिल्मों में भले ही उन्हें पसंद किया गया हो, लेकिन इसके अलावा अन्य कई बॉलीवुड मूवीज बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाईं। उन्होंने साउथ में कई फिल्मों में अपना जादू बिखेरा है, लेकिन बॉलीवुड में उनका सक्सेस रेट काफी कम रहा है।

इसे भी पढ़ें-साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो इन 10 सवालों के दें सही जवाब

भूमिका चावला

भूमिका चावला साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, लेकिन वे भी बॉलीवुड में अपना सफल करियर बनाने में असफल रही। भूमिका चावला ने सलमान खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म तेरे नाम के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म को दर्शकों का बेहद ही प्यार भी मिला। लेकिन धीरे-धीरे भूमिका इंडस्ट्री से गायब होने लगीं। अपनी पहली फिल्म के बाद उन्होंने एक या दो और फिल्में कीं, जिनमें वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाईं और इसके बाद उनका करियर ग्राफ नीचे गिरने लगा। इस तरह एक अच्छी शुरुआत के बाद भी वह बॉलीवुड में खुद को स्थापित करने में नाकाम रहीं।

तो आपको इनमें से किस साउथ इंडियन एक्ट्रेस को परदे पर देखना सबसे अच्छा लगता है? हमें अवश्य बताइएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP