समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने वाला पहला साउथ ईस्ट एशियन देश बना थाईलैंड, कुछ यूं हुई ऐतिहासिक शुरुआत

थाईलैंड, समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला देश बन गया है। यहां पर अब सेम सेक्स करने वाले लोगों को पूर्ण रूप से अनुमति मिल गई है।

 
Thailand same sex marriage legalization Law

थाइलैंड की नेशनल असेंबली के उच्च सदन सीनेट में समलैंगिक विवाह विधेयक पर हुए मतदान के दौरान 152 सदस्य मौजूद थे। इसमें से 130 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में वोट दिए हैं यानी यह कानून पूर्ण बहुमत से पास हुआ है। इसके साथ ही यह देश दक्षिण-पूर्वी एशिया में यह कानून पास करने वाला बन गया है। बता दें कि इस कानून के विपक्ष में चार सदस्यों ने वोट दिए हैं। इसके अलावा 18 सदस्यों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।

थाईलैंड के राजा से अनुमति मिलने की देरी

Asian countries with marriage equality law

समलैंगिक कानून को अब थाईलैंड के राजा महा विजरालोंगकोर्न की औपचारिक रूप से मंजूरी मिलने की आवश्यकता है। इसके बाद इस पत्र को सरकारी राजपत्र में प्रकाशित किया जाएगा। सरकारी राजपत्र को लगभग 4 महीने के भीतर एक निर्धारित तारीख पर पेश करेगा जिसके बाद यह कानून पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा।

इन देशों के मिल चुका है समलैंगिक विवाह की परमिशन

थाईलैंड के अलावा ताइवान और नेपाल देश के बाद थाईलैंड, समलैंगिक विवाह की अनुमति मिल चुकी है। अगर बात एशिया में समलैंगिक कानून वाले देश की बात करें तो थाईलैंड एशिया का तीसरा देश और साउथ ईस्ट एशिया का पहला देश बन गया है। इस कानून के अंतर्गत सेम सेक्स विवाह सामनाता विधेयक, किसी भी लिंग के विवाहित साथियों को कानून, फाइनेंस और मेडिकल अधिकार प्रदान किए जाएंगे।

इस महीने में पारित किया गया था समलैंगिक विधेयक

LGBQT Community Law

समलैंगिक विवाह विधेयक को अप्रैल में संसदीय सत्र के खत्म होने से ठीक पहले संसद के निचले सदन में पारित किया गया था। इस विधेयक कानून में संशोधन करके 'पुरुष और महिला', 'पति और पत्नी' की जगह 'व्यक्ति और विवाह साथी' किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- LGBTQIA क्या है? इस कम्युनिटी में किस-किस तरह के लोग होते हैं शामिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- X (twitter)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP