Teddy Day 2025: फरवरी का महीना शुरू होते ही प्यार की हवाएं हर तरफ बहने लगती हैं। हर कोई वेलेंटाइन वीक का इंतजार करता है, ताकि वो अपने पार्टनर के साथ ये प्यार के दिनों को सेलिब्रेट कर सके। उसे स्पेशल फील करा सके। इसी महीने की 10 तारीख को Teddy Day मनाया जाता है।
इस दिन लोग अपने खास व्यक्ति को टेडी गिफ्ट करते हैं, लेकिन सवाल यह दिमाग में आता है कि इस दिन को क्यों मनाया जाता है, और इस दिन के पीछे का इतिहास क्या है। इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं।
टेडी डे से जुड़ी काफी सारी जानकारियां शेयर की जाती है। लेकिन इसके पीछे का इतिहास यह है कि एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर रुजवेल्ट लुसियान यात्रा कर रहे थे। इस दौरान एक दिन वे अपने सैनिकों के साथ शिकार पर गए। जहां उन्होंने तड़पते हुए भालू को देखा। जिसे पेड़ से बांधा गया था। भालू को तड़पता देख उन्होंने उसे मारने की बात कही।
तब सैनिक ने पूछा उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने बताया कि जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते वो तड़पकर मर जाता। ऐसा हमसे देखा नहीं जाता। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। लेकिन लोगों को ये बात समझ आई फिर स्थानिय लोगों ने कार्टून बीयर बनाना शुरू किया और उसका नाम टेडी रखा। इसकी अनुमति उन्होंने राष्ट्रपति से ली ऐसा इसलिए क्योंकि उनका पेट नेम टेडी था। तभी से 10 फरवरी को ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है।
टेडी डे हर कोई अपने प्यार के इजहार के लिए मनाता है। लोग एक दूसरे को टेडी देते हैं और प्यार बढ़ाते हैं, अपनी फीलिंग (प्रपोज डे इतिहास) को एक दूसरे के सामने व्यक्त करते हैं और इस दिन को स्पेशल बनाते हैं।
इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप बाजार से जाकर एक प्यारा सा टेडी खरीदें और इसे गिफ्ट पैक करके एक अच्छा सा (वैलेंटाइन डे लिस्ट) नोट लगाकर अपने लव वन को दें। आपको बता दें कि बाजार में कई अलग-अलग तरह के टेडी मिलते हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर की पसंद को ध्यान में रखते हुए टेडी सिलेक्ट करना है। आप चाहे तो इसके साथ रोज भी दे सकते हैं।
टेडी डे को स्पेशल कैसे बनाए इस तरह के आइडिया के लिए आप हमारी वेबसाइट पर जाकर अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।
Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।