Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:26 PM IST
herzindagi
taurus and cancer compatibility in tarot cards

वृषभ और कर्क राशि के रिश्ते के बारे में क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स, एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

Taurus And Cancer Compatibility: अगर आपकी राशि वृषभ राशि है तो कर्क राशि के साथ कैसा हो सकता है आपका रिश्ता, इस लेख में विस्तार से जानें।
Editorial
Updated:- 2022-09-27, 19:05 IST

वृषभ राशि के लोग स्वभाव से स्वतंत्र, जिद्दी, घमंडी, आत्मसंयमी, मेहनती, बातूनी और महत्वाकांक्षी होते हैं। वे हमेशा खुद को दूसरों से ऊपर समझते हैं। इसी वजह से इन लोगों के बहुत कम लोगों के साथ ही घनिष्ठ हो पाते हैं। जब बात अन्य राशियों के साथ इनके रिश्ते की आती है तब ये कुछ ही राशियों के साथ कम्फर्टेबल हो पाते हैं।

लेकिन जब बात परिवार से जुड़े किसी मामले की होती है तब ये परिवार को ही प्राथमिकता देते हैं। पिछले कुछ दिनों से हम वृषभ राशि के अन्य राशियों के साथ संबंधों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, उसी क्रम में आइए टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें कि वृषभ राशि का कर्क राशि के साथ कैसा रिश्ता होता है और इनके रिश्तों के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स।

वृषभ और कर्क राशि के लोग कैसे पार्टनर होते हैं

taurus and cancer zodiac compatibility test

वृषभ और कर्क राशि के लोग पार्टनर के रूप में भी अच्छे हो सकते हैं और एक साथी के रूप में उनका रिश्ता लंबे समय तक चल सकता है। जब बात लाइफ पार्टनर की होती है तो वृषभ राशि के लोग कर्क राशि पर हावी हो सकते हैं जबकि कर्क राशि वाले उनकी बात मानते हैं। कर्क राशि के लोग वृषभ वालों को नियंत्रित करने के लिए अत्यधिक भावुक भी हो सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:वृषभ राशि के लोगों को किस तरह करना चाहिए अपने पार्टनर का चुनाव, एक्सपर्ट से जानें

वृषभ और कर्क राशि के लोग कैसे मित्र होते हैं

एक मित्र के रूप में वृषभ राशि (वृषभ राशि के लिए शुभ रंग) की कर्क के साथ अच्छी संगतता हो सकती है। यानी कि इन दोनों राशियों के लोगों के मित्रवत संबंध काफी मधुर होते हैं। वृषभ और कर्क हमेशा एक-दूसरे के प्रति प्यार और देखभाल दिखाते हैं और एक दूसरे की जरूरत पड़ने पर मदद के लिए तैयार रहते हैं। वे दोनों एक दूसरे को कभी कम नहीं समझते हैं और जरूरत पड़ने पर बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना भी कर सकते हैं।

वृषभ और कर्क राशि का माता-पिता और बच्चों के रूप में रिश्ता

vrishabh aur kark rashi ka rishta

माता-पिता के रूप में वृषभ राशि के पेरेंट्स हमेशा कर्क राशि के बच्चों पर हावी होंगे और सही रास्ते की ओर मार्गदर्शन करेंगे। कर्क राशि का बच्चा वृषभ राशि के माता-पिता की हमेशा बात मानता है। वहीं वृषभ राशि का बच्चा कर्क राशि के माता-पिता से मार्गदर्शन लेगा।

इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव और उनकी लव लाइफ

वृषभ और कर्क राशि का बॉस और एम्प्लॉई के रूप में रिश्ता

वृषभ और कर्क राशि में बॉस और एम्प्लॉई के रूप में अच्छी अनुकूलता नहीं होती है। वे दोनों एक दूसरे के ऊपर अपने विचार को थोपने की कोशिश करते हैं और दूसरे व्यक्ति के मन में जो कुछ भी है उसे स्वीकार नहीं करते हैं। उनके बीच किसी तरह से विवाद हो सकता है, ऐसा भी हो सकता है कि वे आपस में बात करना ही बंद कर दें।

इस प्रकार वृषभ और कर्क राशि के लोगों के बीच मिला-जुला रिश्ता होता है। जहां एक तरफ ये अच्छे माता पिता होते हैं वहीं पार्टनर के रूप में इनके बीच सामान्य रिश्ता होता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com, unsplash .com, pixabay.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।