Sat Feb 14, 2026 | Updated 03:55 AM IST
Kark Rashi

Kark Saptahik Rashifal 16 - 22 February 2026: सप्तम भाव में बनेगा महा-लक्ष्मी योग का मेला, कर्क राशि वाली महिलाएं जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

कर्क राशि की महिलाओं के लिए 16-22 फरवरी 2026 का सप्ताह महत्वपूर्ण है। 16 फरवरी को चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग दांपत्य और व्यापार में लाभ देगा। 17 फरवरी को 5 ग्रहों की युति स्वास्थ्य और ससुराल पक्ष के लिए संवेदनशील है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 23:36 IST

Cancer Weekly Horoscope : कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है। ग्रहों की स्थिति एक दुर्लभ राजयोग बना रही है। सप्ताह की शुरुआत 16 फरवरी को चंद्रमा के मकर राशि में होने से होगी, जहां वह उच्च के मंगल के साथ चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग बनाएंगे। यह स्थिति दांपत्य और व्यापार के लिए अच्छा है। 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है और चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। यहाँ पहले से मौजूद सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ चंद्रमा का मिलन 5 ग्रहों की युति बनाएगा। यह स्थिति स्वास्थ्य और ससुराल पक्ष के लिए बहुत ही संवेदनशील है। 19 फरवरी को चंद्रमा मीन राशि में जाएंगे और 21 फरवरी से मेष राशि में रहेंगे। शनि देव भाग्य भाव में मीन राशि में और गुरु बारहवें भाव में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कर्क राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

कर्क राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में रोमांस और रहस्य का अद्भुत मिश्रण है। 16 फरवरी को सप्तम भाव में उच्च के मंगल और चंद्रमा की युति आपके पति या पार्टनर के साथ संबंधों में इंटेंस अट्रैक्शन पैदा करेगी। आप एक-दूसरे के प्रति बहुत खिंचाव महसूस करेंगे। अविवाहित महिलाओं को इस दिन शादी का प्रपोजल मिल सकता है। लेकिन सावधान रहें 17 और 18 फरवरी को अष्टम भाव में 5 ग्रहों का महा योग ससुराल पक्ष के साथ किसी गहरे विवाद या पुरानी गड़े मुर्दे उखाड़ने का कारण बन सकता है। आपकी वाणी कड़वी हो सकती है।

horoscope

19 और 20 फरवरी को भाग्य भाव में शनि और चंद्रमा का विष योग पति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता या लंबी यात्रा के दौरान मनमुटाव दे सकता है। 21 फरवरी को दशम भाव का चंद्रमा फिर से खुशियां लौटाएगा।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा कच्चा दूध और काले तिल मिलाकर अभिषेक करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह बिजनेस वुमन के लिए जैसा है। 16 फरवरी को सप्तम भाव में चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग आपको कोई बड़ी बिजनेस डील, नई पार्टनरशिप या सरकारी टेंडर दिला सकता है। आपकी गुडविल बाजार में बहुत बढ़ेगी। 17 और 18 फरवरी को अष्टम भाव में पंचग्रही योग रिसर्च, इंश्योरेंस, टैक्स कंसल्टेंसी और ज्योतिष से जुड़ी महिलाओं को अचानक प्रसिद्धि दिलाएगा। नौकरी कर रही महिलाओं को ऑफिस पॉलिटिक्स से बहुत सतर्क रहना होगा कोई गुप्त शत्रु आपकी फाइल अटका सकता है। 19 और 20 फरवरी को भाग्य भाव में शनि-चंद्रमा काम में देरी करा सकते हैं, लेकिन धैर्य रखें। 21 फरवरी से दशम भाव का चंद्रमा आपको कार्यक्षेत्र में बॉस जैसा रूतबा देगा।
उपाय: अमावस्या की शाम को आटे का चौमुखी दीपक बनाकर चौराहे पर जलाएं और पीछे मुड़कर न देखें।

इसे भी पढ़ें -रेशमी धागे से गौरी शंकर का गठबंधन, कामना लिंग का किया जाता है जलाभिषेक; कुछ इस तरीके से मनाई जाती है बैद्यनाथ में महाशिवरात्रि

कर्क राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह अचानक धन लाभ और अचानक खर्च दोनों का गवाह बनेगा। 16 फरवरी को सप्तम भाव में उच्च के मंगल और चंद्रमा की युति पति या बिजनेस पार्टनर के माध्यम से भारी धन लाभ कराएगी। यह पैसा किसी बड़ी योजना के लिए काम आएगा। 17 और 18 फरवरी को अष्टम भाव में 5 ग्रहों का योग वसीयत, बीमा क्लेम या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अचानक बड़ा पैसा दिला सकता है। राहु और शुक्र की युति शेयर मार्केट या लॉटरी से भी लाभ का इशारा कर रही है, लेकिन लालच से बचें। 19 और 20 फरवरी को भाग्य भाव में शनि-चंद्रमा के कारण धार्मिक कार्यों या लंबी यात्रा पर पैसा खर्च होगा। 21 फरवरी को दशम भाव का चंद्रमा कार्यक्षेत्र से बोनस या वेतन वृद्धि दिला सकता है।
उपाय: शुक्रवार को गुलाब जल वाले जल से स्नान करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से कर्क राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अत्यंत सावधान रहना होगा। 17 और 18 फरवरी को अष्टम भाव में 5 ग्रहों का महा-संयोग और अमावस्या का प्रभाव आपको गयनेकोलॉजिकल इश्यूज , यूरिन इन्फेक्शन या पाइल्स की समस्या दे सकता है। अगर कोई सर्जरी करानी है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही कदम बढ़ाएं। 16 फरवरी को उच्च के मंगल के कारण शरीर में पित्त और गर्मी बढ़ सकती है। 19 और 20 फरवरी को भाग्य भाव में शनि-चंद्रमा का विष योग पैरों में दर्द, साइटिका या मानसिक डिप्रेशन जैसा महसूस करा सकता है। 21 फरवरी से सेहत में सुधार होगा। वाहन चलाते समय बहुत सतर्क रहें, क्योंकि अष्टम भाव दुर्घटना का भी कारक है।
उपाय: शनिवार की शाम को गरीवो को भोजन करावें। 

इसे भी पढ़ें -Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? महाशिवरात्रि के दिन करें ये एक खास उपाय

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;