निसंदेह जुलाई का महीना सभी के लिए अलग रहा होगा। किसी का यह समय शांति से बीता होगा, तो कुछ को कठिनाई का सामना करना पड़ा होगा। अब अगस्त 2021 का नया महीना नजदीक है और हमारी उम्मीदें हमेशा की तरह बढ़ गई हैं। फ्रेंडशिप डे, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के साथ शुरू होने वाला महीना सभी सकारात्मक वाइब्स के साथ आता है। लेकिन क्या हमारा जीवन बेहतर होने वाला है? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो टैरो कार्ड रीडर और गाइडेंस काउंसलर जीविका शर्मा से राशि के अनुसार भविष्यवाणी जानें।
मेष राशि
इस महीने आपको तनाव महसूस होगा और साथ ही आप निराश भी होंगे, क्योंकि पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन दोनों में चीजें आपके पक्ष में नहीं रही हैं। लेकिन, आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप जो चाहते हैं वह हो जाएगा। चीजें आपके पक्ष में आने में कुछ समय लगेगा। इसमें कुछ महीने और लग सकते हैं।
वृषभ राशि
अगस्त 2021 के महीने में आप अपने फैसलों या अपने कार्यों के बारे में खुद को अनिश्चित पा सकते हैं। लेकिन, आपके पास सही निर्णय लेने की पूरी प्रवृत्ति है। यदि आप सही निर्णय लेते हैं तो यह आपके जीवन में विकास लाएगा, खासकर आपकी निजी जिंदगी में।
मिथुन राशि
जहां निजी जीवन का संबंध है, आपको अपने साथी के साथ व्यवहार करने में कठिनाई हो सकती है। इसका परिणाम झगड़े या अलगाव हो सकता है। आपको प्रोफेशनली, प्रमोशन या अप्रैज़ल मिल सकता है।
कर्क राशि
इस महीने आपके करियर में वृद्धि देखने को मिलेगी। काम से जुड़े अवसर आपके हाथ में आएंगे। वे आपको प्रोफेशनली विकसित होने में मदद करेंगे, इसलिए यह बुद्धिमानी होगी यदि आप उन सभी अवसरों का लाभ उठाएं और उन्हें जाने न दें।
इसे जरूर पढ़ें:राशियों के हिसाब से जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व
सिंह राशि
अगस्त के महीने में प्रोफेशनली, आप कड़ी मेहनत और अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना चाहेंगे। आपको अपने काम से जुड़े प्रस्ताव मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी परिणाम ला सकते हैं। आपके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति से भी संपर्क हो सकता है, जो आपमें प्रेम रुचि दिखाएगा। इसे स्वीकार करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए, कुछ भी नया नहीं है, जिसकी आप अगस्त 2021 के महीने से उम्मीद कर सकते हैं। आपके जीवन में सब कुछ वैसा ही रहेगा जैसा पहले था और प्रोफेशनली और पर्सनली भी वही गति रहेगी।
तुला राशि
प्रोफेशनली, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो निष्क्रिय हो सकती हैं या एक महीने के लिए रुक सकती हैं। जबकि आपका निजी जीवन भी कुछ इसी तरह की गति दिखाएगा। चीजें ठीक या बोरिंग हो सकती हैं। यह उचित होगा कि आप धैर्य रखें और चीजों के उनके पक्ष में आने का इंतजार करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए अगस्त 2021 के महीने में धन लाभ देखा जा सकता है। जहां तक प्रोफेशनल जीवन का संबंध है, इस राशि के लोगों को काम के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आप देखेंगे कि आपके लिए जो प्रस्ताव पेश किए जा रहे हैं, उनके परिणामस्वरूप किसी प्रकार का धन लाभ होगा। लेकिन पर्सनल जीवन में भी कुछ समस्याएं देखने को मिलेगीं।
धनु राशि
आपको अपने प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल जीवन में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रोफेशनल जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने में कोई आपकी मदद करेगा। प्रेमपूर्ण संबंध विकसित करने के लिए कोई नया या कोई ज्ञात संबंध आपके संपर्क में आएगा, लोगों से मिलने और उन्हें जानने की सलाह दी जाती है।
मकर राशि
आपको अपने प्रोफेशनल जीवन में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे थोड़ा विलंब हो सकता है और आप अगस्त 2021 के महीने में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से रूक सकते हैं। आपको जिन भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, वह सितंबर 2021 में अपने आप समाप्त हो जाएगीं। लेकिन, अगस्त 2021 में आपके पर्सनल जीवन में वृद्धि देखी जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:कौन-सी सब्जियां और फल रहेंगे आपके लिये healthy? अपनी राशि के अनुसार जानिये
कुंभ राशि
इस महीने आपको अपने सभी या पिछले किसी रिश्ते पर पछतावा हो सकता है। आपको किसी रिश्ते में आने में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि जिस व्यक्ति में आप रुचि रखते हैं वह शायद रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। हो सकता है कि वे आपको आपके पिछले कर्मों से आंक रहे हों। प्रोफेशनली महीना वैसा ही रहेगा जैसा जुलाई 2021 में था।
मीन राशि
हो सकता है कि आप इस उम्मीद के साथ अपने रिश्ते या शादी से दूर भागना चाहें कि इससे आपका साथी आपको और चाहेगा और आपके लिए आएगा। लेकिन, हकीकत कुछ और ही बयां करेगी। इससे आपका पार्टनर चिढ़ सकता है और आपसे दूर जा सकता है। प्रोफेशनली चीजें सामान्य रूप से समान होंगी और कोई कठोर परिवर्तन नहीं होगा।
Recommended Video
यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और टैरो भविष्यवाणियों के बारे में जानने के लिए हर जिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों