Swastik Rangoli Design for Diwali: स्वास्तिक वाली रंगोली के ये डिजाइन आपके घर को बना देंगे बेहद खूबसूरत

Swastik Rangoli Design for Diwali 2023: दिवाली पर रंगोली बनाकर हर कोई अपने घर को सजाता है। इस आर्टिकल में देखे स्वास्तिक वाली रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन। 

 
rangoli designs diwali

Diwali Rangoli Designs 2023: दिवाली के आते ही लोग अपने घर की सजावट शुरू कर देते हैं। दिवाली के दिन घर को सजाने के लिए आपको रंगोली जरूर बनानी चाहिए। आप आसानी से भी रंगोली के खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं। खासतौर पर स्वास्तिक वाली रंगोली को बनाना और भी ज्यादा आसान होता है। इस आर्टिकल में देखें स्वास्तिक वाली रंगोली के आसान डिजाइन।

स्वास्तिक वाली रंगोली के डिजाइन (Swastik Rangoli Designs for Diwali)

Swastik Rangoli Designs

स्वास्तिक वाली रंगोली बनाने के लिए आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। रंगोली के इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बस स्वास्तिक बनाकर उसके अंदर अलग-अलग रंगों से डिजाइन बनाने हैं। इस रंगोली को खास लुक देने से लिए साइज में फूल और दीपक सजाएं।

रंगोली के आसान डिजाइन (Rangoli Easy Designs)

Rangoli Easy Design

आप फूल सर्कल में 5 से 6 फूल बनाकर भी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस फूल के बीच में कलर डालकर कंघी की मदद से जाल बनाना है। अब बीचों-बीच छोटा सा स्वास्तिक बना दें। आप चाहें तो इस रंगोली के साइड में पत्तियां भी बना सकते हैं।

दिवाली रंगोली डिजाइन फोटो (Diwali Rangoli Design Photo)

Diwali Rangoli Design Photo

आप फूलों से स्वास्तिक बनाकर उसकी चारों ओर कलर डालकर भी रंगोली को सजा सकते हैं। इससे रंगोली काफी सुंदर लगती है। इस रंगोली को पूरा करते-तरते काफी अच्छा खासा स्पेस यूज हो जाता है। ऐसे में आपको ज्यादा जगह पर इस डिजाइन को बनाना चाहिए।

खूबसूरत रंगोली डिजाइन (Beautiful Rangoli Designs)

Beautiful Rangoli Designs

अगर आपको रंगोली बनाने में परेशानी होती है, तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बस ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। स्केल की मदद से इस रंगोली को और अच्छे से बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंःBorder Rangoli Designs for Diwali: दीवारों के बॉर्डर पर 5 मिनट में बनाएं ये नए रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP