इन सुपरहिट मूवीज को रिजेक्ट कर चुकी हैं काजोल, बाद में जरूर हुआ होगा मलाल

कई फिल्मों के ऑफर काजोल ने ठुकरा दिए थे, जो बाद में सुपरहिट हुई। जानिए इन मूवीज के बारे में।

Superhit Movies Rejected By Kajol In Hindi

किसी भी कलाकार के लिए प्रोजेक्ट्स का चयन बेहद सावधानी से करना बेहद आवश्यक होता है। खासतौर से, बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा की गई मूवीज और फिल्म का परदे पर परफार्मेंस ही उनके करियर में उतार-चढ़ाव लेकर आता है। अगर फिल्म हिट तो कलाकार भी हिट, अगर फिल्म फ्लॉप तो कलाकार पर भी फ्लॉप होने का तमगा लग जाता है। शायद यही कारण है कि हर कलाकार किसी भी फिल्म के लिए हां कहने से पहले फिल्म की कहानी सहित अपने किरदार आदि कई चीजों का आकलन करता है।

काजोल भी अपनी मूवीज को लेकर काफी चूजी रहती हैं। वह ऐसी फिल्में करना पसंद करती हैं, जिसमें उनके रोल के कुछ मायने हों और स्क्रीन पर उनकी प्रेजेंस एक अलग ही जादू बिखेरे। काजोल द्वारा की गई अधिकतर फिल्में हिट रही हैं। लेकिन फिर भी ऐसी कई मूवीज हैं, जिनके ऑफर को उन्होंने ठुकरा दिया। बाद में उस किरदार को किसी दूसरे कलाकार ने निभाया और रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों को बेहद ही पसंद आई। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही मूवीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें काजोल ने करने से मना कर दिया था-

दिल तो पागल है- 1997

Superhit Movies

यश चोपड़ा की इस मूवी के लिए काजोल ने काम करने से इंकार कर दिया था। दरअसल, इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ माधुरी दीक्षित नजर आई थी और करिश्मा कपूर ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो शाहरूख से प्यार तो करती है, लेकिन उससे कभी कुछ कह नहीं पाती। वह उसकी सबसे अच्छी दोस्त होती है। यश चोपड़ा ने काजोल को फिल्म में करिश्मा की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया था। लेकिन काजोल को फिल्म का यह हिस्सा पसंद नहीं आया और उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। बाद में, करिश्मा कपूर ने इस रोल को ना केवल बेहद बखूबी के साथ किया, बल्कि इस रोल के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।

मोहब्बतें- 2000

साल 2000 में रिलीज हुई मोहब्बतें फिल्म एक ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म में शाहरूख खान की मृत प्रेमिका का किरदार ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया था। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि इस रोल के लिए काजोल ही पहली पसंद थीं। लेकिन उन्होंने यह कैरेक्टर प्ले करने से मना कर दिया। जिसके बाद ऐश्वर्या ने इसे बेहद ही खूबसूरती के साथ निभाया।

इसे जरूर पढ़ें:इस साल आने वाली इन बॉलीवुड फिल्मों का रहेगा बेसब्री से इंतजार

वीर ज़ारा- 2004

veer zaara

साल 2004 में आई वीर ज़ारा में शाहरूख खान और प्रीति जिंटा नजर आए थे। सीमा पार की इस प्रेम कहानी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यश चोपड़ा अपनी इस फिल्म में शाहरूख खान के अपोजिट काजोल को कास्ट करना चाहते थे। वैसे भी शाहरूख और काजोल की ऑन स्क्रीन जोड़ा हमेशा से ही हिट रही है। लेकिन काजोल ने इस मूवी को करने से मना कर दिया और फिर इस कैरेक्टर को प्रीति जिंटाने निभाया।

3 इडियट्स- 2009

राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स ने सफलता की नई उंचाईयों को छुआ था। इस फिल्म ने बहुत से पैरेंट्स के सोचने का नजरिया ही बदलकर रख दिया था। फिल्म में प्रिया की भूमिका निभाने के लिए काजोल राजकुमार हिरानी की पहली पसंद थीं। लेकिन काजोल ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। उन्हें लगा था कि नायक की प्रेमिका होने के नाते फिल्म में करने के लिए बहुत कुछ नहीं होगा। लेकिन बाद में जब फिल्म रिलीज हुई तो आमिर और करीना का लव एंगल भी बेहद पसंद किया गया।

इसे जरूर पढ़ें:ये हैं शेक्सपियर के नाटकों पर आधारित बॉलीवुड की कुछ फिल्में, जानें इनके बारे में

कभी अलविदा ना कहना- 2006

kabhi alvida naa kehna

साल 2006 में रिलीज हुई मूवी कभी अलविदा ना कहना भी काजोल की रिजेक्ट मूवी लिस्ट में शामिल है। इसमें भी वह शाहरूख खानके साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में काजोल को रानी मुखर्जी द्वारा निभाई गई भूमिका निभाने की पेशकश की गई थी। लेकिन उन्होंने कुछ कारणों से चलते इसे अस्वीकार कर दिया। ऐसा कहा जाता है कि अजय देवगन के मना करने के कारण उन्होंने इस रोल को निभाना सही नहीं समझा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- instagram, filmfare , koimoi, netflix

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP