बी-टाउन की बोल्ड एंव ब्यूटिफुल एक्ट्रेस सनी लियोने अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक पॉर्न स्टार के रूप में सनी ने अपनी करियर की शुरुआत जरूर की थी मगर, आज वह बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस और डंसर हैं। अपने अतीत सनी लियोनी पूरी तरह पीछे छोड़ कर काफी आगे बढ़ चुकी हैं। 38 वर्ष की सनी लियोनी आज बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वर्तमान में हर कोई चाहता है कि उनकी फिल्म में सनी लियोनी का छोटा पार्ट हो या फिर आइटम नंबर। सनी लियोने की इमेज अब पॉर्न स्टार की नहीं रही वह अब बॉलीवुड की सुपरहिट आइटम डांसर बन चुकी हैं। मगर, उनकी लाइफ आज भी लोगों के लिए पहली। हालाकि उनके उपर बनी बायोपिक ‘करणजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ लोगों को काफी पसंद आई थीं और इस फिल्म में उनकी लाइफ से जुड़ी कई बातें भी लोगों को पता चल गई थीं। मगर, सनी लियोनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य,वीडियो और पिक्चर्स आज हम आप से शेयर करेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: सनी लियोनी जैसा चमकता चेहरा और सेक्सी फिगर चाहिए तो जरूर आजमाएं ये टिप्स
सनी लियोनी को वर्ष 2012 से पहले शायद ही कोई जानता था। सनी को भारत में पेहली बार बिगबॉस सीजन 5 में देखा गया था। इस रियालिटी शो में उनके बेहद शालीन व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया था। बिग बॉस के घर रहते ही उन्हें महेश भट्ट की फिल्म ‘जिम्स-2’ में काम मिल गया था। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई। इस फिल्म में सनी लियोनी को काफी पसंद किया किया गाय। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। इस फिल्म के बाद सनी ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अब सनी का पूरी तरह से बॉलीवुड में ही फोकस है।
इसे जरूर पढ़ें: सनी लियोने ने करीना कपूर के शो ‘व्हॉट वुमन वॉन्ट’ में खोले दिल के कई राज
View this post on Instagram
सनी लियोनी का असली नाम करनजीत वोहरा है। वह पंजाबी फैमिली को बिलॉन्ग करती हैं। वह बचपन से ही कनाडा में रही हैं। वह बचपन में नर्स बनने का सपना देखती थीं उन्होंने पढ़ाई भी मेडिकल साइंस से की हैं।
मगर, घर की माली हालत ठीक न होने की वजह से सनी को पॉर्न इंडस्ट्री में आना पड़ा। आपको बता दें कि सनी लियोनी की फैमिली उनके इस काम के खिलाफ थी। मगर, उन्होंने फिर भी किसी की परवाह किए बगैर पॉर्न इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया और वहीं उनकी मुलाकात उनके पति डेनियल वेबर से हुई दोनों ने 2009 में शादी कर ली।
सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में खुद ही बताया था कि पॉर्न स्टार बनने का फैसला उनका खुद का था और जब वह ‘Penthouse’ में कवर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड में 67 लाख रुपए जीती थीं। तब उन्होंने इस इंडस्ट्री में आने का फैसला लिया था। वह पॉर्न स्टार हैं इस बारे में अपनी फैमिली को भी सनी लियोनी ने खुद ही बताया था।
View this post on Instagram
सनी लियोनी के 3 बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी निशा गोद ली हुई है। निशा को सनी और डेनियल ने सन 2017 में गोद लिया था। उन्होंने भारत के लातूर के गांव से एक बेटी को गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा था। आपको बता दें कि निशा अब 4 साल की हो चुकी है। जब सनी ने निशा को गोद लिया था तब वे 21 महीने की थीं। निशा को सनी से पहले 11 जोड़ों ने गोद लेने से मना कर दिया था यह बात एडोपशन एजेंसी CARA ने बताई थी।
CARA का कहना था कि किसी बच्चे को गोद लेते टाइम कपल्स बच्चों के रंग, रूप और मेडिकल हिस्ट्री पर ध्यान देते हैं जबकि सनी ने ऐसा नहीं सोचा था। सनी लियोनी के तीन बच्चे हैं, सनी और डेनियल ने इस साल मार्च में बायलॉजिकल जुडवां बच्चें नोआ और अशर का स्वागत किया था। इन दोनों बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।