सुचेता कृपलानी से लेकर रेखा गुप्ता तक, देश में अब तक 18 बार चुनी गईं महिला मुख्यमंत्री

सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद अब दिल्ली की गद्दी पर रेखा गुप्ता बैठने जा रही हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की जीत के बाद अब दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता बन गई हैं। 
sucheta kriplani to rekha gupta list of women chief ministers of india from 1963 to the present

करीब 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई है और इस बार दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को चुना गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं, क्योंकि उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और अतिशी ने दिल्ली की गद्दी पर राज किया है। तो आइए एक नजर डालते हैं कि देश में पहली बार कब महिला मुख्यमंत्री चुनी गई थी और अभी तक देश को कितनी महिला मुख्यमंत्री मिल चुकी हैं।

1. सुचेता कृपलानी

भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी बनी थीं, जिन्हें संयुक्त प्रांत (वर्तमान में उत्तर प्रदेश) की मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। उन्होंने अक्तूबर 1963 से मार्च 1967 तक सेवाएं प्रदान की थीं। सुचेता कृपलानी ने भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी काम किया था।

2. नंदिनी सत्पथी

जून 1972 से मार्च 1973 तक और फिर मार्च 1974 से दिसंबर 1976 तक, नंदिनी सत्पथी ओडिशा की मुख्यमंत्री रही थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा, सामाजिक कल्याण और कृषि सुधार पर जोर दिया था।

3. शशिकला काकोडकर

अगस्त 1973 से अप्रैल 1979 तक गोवा की मुख्यमंत्री के रूप में शशिकला काकोडकर ने सेवाएं प्रदान की थीं। वह महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की सदस्य थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं को लागू किया था।

इसे भी पढ़ें - कोई 51 दिन, तो कोई 15 साल तक रहा दिल्ली का CM, जानें देश की राजधानी का कार्यभार किस मुख्यमंत्री ने कितने दिन संभाला?

4.सैयदा अनवरा तैमूर

असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर बनी थीं। उनका कार्यकाल दिसंबर 1980 से जून 1981 तक रहा था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य थीं।

5. जानकी रामचंद्रन

जनवरी 1988 में अपने पति एम.जी. रामचंद्रन की मृत्यु के बाद, जानकी रामचंद्रन ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था। हालांकि, उनका कार्यकाल केवल 23 दिनों तक चला, जो भारतीय इतिहास में मुख्यमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल था।

6. जे. जयललिता

jaylalitha

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में जे. जयललिता ने साल 1991 से 2016 तक इस पद पर कार्य किया। उन्हें 5 बार सीएम पद के लिए चुना गया। वह अपने राज्य में लोकलुभावन कल्याण योजनाओं और मजबूत नेतृत्व के लिए जानी जाती थीं।

7. मायावती

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के रूप में बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने 4 बार कार्यभार संभाला था। उन्होंने जून 1995 से अक्तूबर 1995, मार्च 1997 से सितंबर 1997, मार्च 2002 से अगस्त 2003 और मई 2007 से मार्च 2012 तक सीएम के तौर पर सेवाएं प्रदान की।

8. राजिंदर कौर भट्टल

जनवरी 1996 से फरवरी 1997 तक पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल बनी थीं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य थी और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कृषि सुधारों और ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार पर जोर दिया था।

9. राबड़ी देवी

साल 1997 से 2005 तक बिहार की मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी रही थीं। उन्हें 3 बार बिहार की सीएम के रूप में चुना गया था।

10. सुषमा स्वराज

अक्टूबर 1998 से दिसंबर 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में सुषमा स्वराज ने सेवाएं प्रदान की थीं। वह दिल्ली की पहली महिला सीएम बनी थीं।

इसे भी पढ़ें - Delhi New CM Rekha Gupta Salary: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रियों को सैलरी के अलावा क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं? जान लीजिए

11. शीला दीक्षित

भारत में सबसे लंबे समय तक समहिला मुख्यमंत्री के रूप में शीला दीक्षित को याद किया जाता है। उन्होंने 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके नेतृत्व में ही दिल्ली में मेट्रो का निर्माण हुआ था।

12. उमा भारती

भाजपा की नेता उमा भारती दिसंबर 1993 से अगस्त 2004 तक मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रही थीं। उन्होंने राज्य के बुनियादी ढांचे और कृषि क्षेत्रों में सुधार के लिए अहम कदम उठाए थे।

13. वसुंधरा राजे

vasundhara raje

साल 2003 से 2008 और साल 2013 से 2018 तक वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने राजस्थान की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास पर केंद्रित कई योजनाओं को लागू किया था।

14. ममता बनर्जी

TMC की नेता ममता बनर्जी साल 2011 में पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं। वह वर्तमान में भी पश्चिम बंगाल की सीएम के तौर पर सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

15. आनंदी बेन पटेल

नरेंद्र मोदी के बाद, साल 2014 से 2016 तक गुजरात की मुख्यमंत्री के रूप में आनंदी बेन पटेल ने कार्यभार संभाला था। वह भाजपा की सदस्य हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक विकास, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया।

16. महबूबा मुफ्ती

अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की मृत्यु के बाद, 2016 में जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती बनी थीं। वह पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं।

17. आतिशी मार्लेना सिंह

सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के बाद, 27 सितंबर 2024 को आप की सदस्य आतिशी मार्लेना सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, उन्हें दिल्ली का सीएम बनाया गया था।

18. रेखा गुप्ता

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की जीत के बाद, रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया सीएम घोषित किया गया है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - jagran herzindagi



HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP