एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी एक बहुत ही खूबसूरत कहानी है जहां शुरुआत कुछ और तरीके से हुई थी, लेकिन अंत में कुछ और ही हुआ। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को शादी की थी और इनकी शादी के वीडियो और लुक्स काफी वायरल हो गए थे। सोनम कपूर बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं तो आनंद आहूजा बिजनेसमैन हैं, लेकिन वो कहते हैं न जिनका मिलना लिखा होता है वो मिल ही जाते हैं, कुछ ऐसा ही हुआ था सोनम और आनंद के केस में। इनकी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको बताते हैं कुछ रोचक किस्से।
आनंद चाहते थे सोनम करें उनके दोस्त को डेट-
दरअसल, आनंद आहूजा और सोनम कपूर की पहली मुलाकात ही ऐसे हुई जिसमें आनंद आहूजा सोनम को अपने दोस्त के साथ डेट करने के लिए मना रहे थे। हुआ कुछ यूं कि सोनम कपूर के दोस्तों ने एक दिन उनसे कहा कि चलो ताज होटल के बार तक चलते हैं। सोनम ने थोड़ा ना नुकुर करने के बाद हां कर दी। जब सोनम अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचीं तो वहां आनंद आहूजा और उनका एक दोस्त पहले से ही मौजूद थे। तब उन्हें बात समझ आई कि सोनम को यहां डेटिंग के लिए लाया गया है।
इसे जरूर पढ़ें- आनंद की इन खूबियों पर सोनम हुईं फ़िदा, शादी करने वाले लोगों को भी दिए टिप्स
सोनम कपूर उस वक्त अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रमोशन में व्यस्त थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। सोनम कपूर का कहना था कि उस वक्त वो प्यार और शादी जैसी चीज़ों पर ज्यादा यकीन नहीं करती थीं। सोनम ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जिस लड़के से मुझे मिलवाया जा रहा था वो लंबा था, उसे हिंदी फिल्में बहुत पसंद थीं, उसे भी मेरी तरह पढ़ना काफी पसंद था, लेकिन जब उससे बात हुई तो मुझे हर्ष की याद आई। ऐसा लगा जैसे ये हर्ष ही है। मैंने मन में सोचा कि इसे तो मैं डेट नहीं कर सकती हूं। कई बार लोगों को लगता है कि ऐसे लोग जिनकी पसंद मिलती है वो एक साथ होते हैं, लेकिन मेरी और आनंद की तो पसंद नहीं मिलती। आनंद को तो ये भी नहीं पता था कि अनिल कपूर मेरे पिता हैं। मैं पूरी शाम आनंद से ही बात करती रही जबकि वो मुझे अपने दोस्त के लिए सेट करना चाहते थे। वो मिडिलमैन की तरह थे।'
इसके बाद का किस्सा कुछ यूं था कि कुछ समय बात आनंद ने सोनम को रात में 2.30 बजे मैसेज किया कि 'क्या आप सिंगल हैं? अगर हैं तो फिर वो दोस्त भी अभी सिंगल है।' सोनम ने आनंद से कहा कि उन्हें इतनी रात में मैसेज करना पसंद नहीं है और वो इस मामले में बिलकुल स्कूल टीचर की तरह हैं।
सोनम और आनंद की बात यहीं से शुरू हुई। कुछ दिन बात करने के बाद सोनम ने आनंद से पूछा कि क्या वो अब भी अपने दोस्त से उनकी बात करवाना चाहते हैं, तो आनंद का कहना था कि नहीं अब मैं तुम्हे अपने पास रखना चाहता हूं।
बस यहीं से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी।
पहली बार इस पार्टी में आए थे साथ-
वैसे तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे, लेकिन वो पहली बार 2016 में रुस्तम फिल्म की सक्सेस पार्टी में साथ दिखे थे। ये उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी और इसके कारण ही खबरें आने लगीं थीं कि आनंद और सोनम डेट कर रहे हैं। पर काफी लंबे वक्त तक दोनों ने इसके बारे में बात नहीं की। हालांकि, सोनम के घर आनंद का आना-जाना लगा रहता था और साथ ही साथ सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पोस्ट में भी फ्लर्ट करते रहते थे।
इसे जरूर पढ़ें- फैशनिस्टा सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से क्यों की शादी, जानिए असली वजह
वीगन हैं आनंद आहूजा और करते हैं योगा-
सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विश किया है। उन्होंने बताया कि वो आनंद से चार साल पहले मिली थीं और साथ ही साथ वो उनकी ओर आकर्षित भी हो गई थीं।
आनंद वीगन हैं और मुश्किल योगा पोज भी कर लेते हैं। इसी के साथ, सोनम ने अपनी और आनंद की पहली तस्वीर भी शेयर की।
यकीनन सोनम और आनंद की इस तस्वीर में इस जोड़े का प्यार झलक रहा है।
दूसरी सालगिराह पर दिया ये तोहफा-
सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ये भी बता दिया कि उन्हें आनंद आहूजा की तरफ से क्या तोहफा दिया गया है। एक शॉर्ट वीडियो में वो अपने हाथ में एक गेमिंग निंटेंडो डिवाइस लिए दिख रही हैं। जी हां, सोनम को कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच आनंद आहूजा ने कोई ज्वेलरी, कपड़े या कुछ और नहीं बल्कि निंटेंडो डिवाइस गिफ्ट किया है। यकीनन इस दौरान अगर कोई बोर होता है तो एक गेमिंग डिवाइस मन बहलाने के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी परफेक्ट मिलेनियल लव स्टोरी है जिसे इन दोनों ने बहुत प्यार से संवारा है। शादी की सालगिराह पर हमारी तरफ से सोनम कपूर और आनंद आहूजा को बधाई।
All Photo Credit: Sonam kapoor and Anand Ahuja instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों