बॉडी शेमिंग के बारे में आए दिन हर ऐक्ट्रेस कुछ ना कुछ बालते रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने बॉडी शेमिंग को लेकर अपने अनुभव शेयर किए हैं कि "एक बार उन्हें एक मॉडल ने गाय कहा था।" सोनाक्षी सिन्हा ने ये अनुभव नेहा धूपिया के पॉपुलर चैट शो BFFs with Vogue में शेयर किए हैं। इस शो में सोनाक्षी सिन्हा ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ शिरकत की थी।
मोटापे के कारण उड़ा मजाक
सोनाक्षी सिन्हा का एक बार एक मॉडल ने मोटापे के कारण मजाक उड़ाया था। उन्हें एक मॉडल ने गाय कहा था। आए दिन महिलाओं को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है। शो में एक्ट्रेस ने रैपिड फायर राउंड में खुलासा करते हुए बताया कि एक बार उन्हें हैवी वेट और मोटापे के कारण बॉडी शेम का शिकार होना पड़ा था।
ये तब की बाद है जब उनका वजन ज्यादा था और उन्होंने उस समय एक बार रैंप वॉक किया था। तब रैंप वॉक के दौरान एक सेलेब्रिटी मॉडल ने उनकी बॉडी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि "ये क्या है अब गाय भी रैंप वॉक करेगी?"
पूछा गया मॉडल का नाम
सोनाक्षी के इस खुलासे के बाद नेहा धूपिया ने उस मॉडल का मान पूछा था। लेकिन सोनाक्षी ने मॉडल का नाम नहीं बताया। तब मनीष मल्होत्रा ने मॉडल का नाम बताते हुए कहा था कि मॉडल का नाम शमिता सिंघल है।
आपको याद होगा कि जब सोनाक्षी बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई थी तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। जिसके कारण उनका काफी मजाक उड़ता था। उन्होंने अब तक 30 किलो वजन कम किया है। सोनाक्षी को अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। आपको बता दें कि सोनाक्षी से पहले भी कई बॉलीवुड ऐक्ट्रेस को बॉडी शेमिंगा का शिकार होना पड़ा है। विद्या बालन भी एक बार बॉडी शेमिंग की शिकार हो चुकी हैं।
कई और खुलासे भी किए
इस शो में सोनाक्षी ने की और मजाकिया खुलासे भी किए हैं। उनसे नेहा ने एक सवाल किया था कि साल 2018 की ब्रेकअप जोड़ी कौन सी है। जिसके जवाब में सोनाक्षी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट का नाम लेकर सबको चौंका दिया। वहीं जब उनसे ये पूछा गया कि बॉलीवुड का कौन सा ऐसा कपल हैं जो अपने रिश्ते को प्राइवेट रखता है तो उन्होंने रणवीर और दीपिका का नाम लिया।
पुनीत और सोनाक्षी को साथ में देखना चाहते हैं मनीष
सोनाक्षी ने इसी शो में बताया कि मनीष मल्होत्रा अपने कजिन पुनीत मल्होत्रा और उन्हें साथ में देखना चाहते हैं। सोनाक्षी ने कहा कि मनीष हम दोनों को साथ में लाने की कोशिश करते रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि मेरी और पुनीत की जोड़ी अच्छी लगती है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों