तांबा एक ऐसी धातु है जिसके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ तो हैं ही, वहीं इसके कई ज्योतिष से जुड़े फायदे भी हैं। ऐसी मान्यता है कि यह धातु शरीर की नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने में मदद करती है।
ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई इस धातु को शरीर के कुछ विशेष हिस्सों में धारण करता है और इसका स्पर्श शरीर से होता है तो कई तरह की ऊर्जाओं का संचार होता है, जो कि शरीर ही नहीं मन मस्तिष्क को भी प्रभावित करती हैं।
चिकित्सीय दृष्टि से भी इस धातु को सबसे पुरानी धातु माना जाता है। इसके बर्तनों में रखे पानी का सेवन शरीर के लिए कई फायदे देता है और इससे बानी अंगूठी या छल्ला धारण करने से भी शरीर में अद्भुत फायदे होते हैं। आइए ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ आरती दहिया जी से जानें कि यदि आप हाथों की उंगलियों में तांबे की अंगूठी पहनती हैं तो इसके क्या फायदे हो सकते हैं।
तांबा एक शक्तिशाली धातु है जो शारीरिक संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। यह शरीर को मजबूत बना सकती है। आयुर्वेद की मानें तो ये धातु रक्त को शुद्ध करती है, हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करती है और ब्लड सेर्कुलशन को बढ़ाने में मदद करती है। यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है। यह शरीर को अन्य धातुओं के दुष्प्रभाव से बचाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, आएगी सुख समृद्धि
तांबे की अंगूठी पहनने से रक्तचाप नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। तांबे की अंगूठी पहनने के बाद व्यक्ति का रक्तचाप अधिक स्थिर होने लगता है। तांबे की अंगूठी दिल से जुड़ी अन्य समस्याओं को रोकने में भी मदद कर सकती है क्योंकि यह दिल को स्वस्थ रखती है।
तांबे की अंगूठी पहनने से कोलेजन और इलास्टिन फाइबर का घनत्व मजबूत होता है जिससे बाल, त्वचा आदि का नवीनीकरण होता है। इसमें एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करते हैं।
इस धातु का शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जो इंद्रियों को नियंत्रण में रखने में मदद करता है और चिंता और क्रोध जैसी नकारात्मक भावनाओं को भी नियंत्रित रखता है। इस धातु के शरीर में कई प्रभाव होते हैं और उनसे शरीर को निरंतर ऊर्जा मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: Jyotish Shastra Tips: ये 6 अंगूठियों को पहनने से होगी ‘धन की बारिश’
यदि आपकी कुंडली में सूर्य और मंगल ग्रह नीच स्थिति में हैं, तो तांबे की अंगूठी आपको उनके नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती है। यह व्यक्ति के मन और आंतरिक आत्मा को जगाने में मदद करती है और उनकी रक्षा करती है। तांबे की अंगूठी आपके समग्र व्यक्तित्व को बढ़ाने में मदद करती है और आपको मानसिक स्थिति को बढ़ाने में मदद करती है।
तांबे की धातु को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में कई जगहों पर तांबे का प्रयोग करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। घर से वास्तुदोष दूर करने के लिए आप मुख्य द्वार पर तांबे का सूरज लटका सकते हैं। तांबा धातु हमेशा नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने में मदद करती है।
ज्योतिष में मान्यता है कि यदि आप तांबे की अंगूठी सही उंगली में पहनती हैं तो आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है और आपको हर एक स्थान पर सफलता मिलती है। कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करती है।
तांबे की अंगूठी ज्योतिष के अनुसार अनामिका उंगली में पहनने की सलाह दी जाती है। पुरुषों को इसे दाहिने हाथ में और महिलाओं को बाएं हाथ में पहनने की सलाह दी जाती है। वहीँ कुंवारी लड़कियां इसे दाहिने हाथ की उंगली में धारण कर सकती हैं।
अगर आप भी उंगली में तांबे की अंगूठी पहनती हैं तो आपको उसके ज्योतिष लाभों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: pixabay.com, freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।