Navratri Rangoli Design 2024: नौ दिनों तक चलने वाला नवरात्रि का पर्व दुनिया भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। मां दुर्गा को समर्पित यह त्योहार इस साल 03 अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन भक्तगण माता दुर्गा को अपने बुलाते और उन्हें विराजमान के लिए घर और मंदिर की साज-सज्जा कर कलश स्थापना करते हैं। शुभ दिन के मौके पर रंगोली बनाना अच्छा माना जाता है। अगर आप भी माता के स्वागत के लिए रंगोली बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको 15 मिनट में बनने वाली कलश रंगोली के बारे में बताएंगे।
नवरात्रि में दरवाजे के पास से लेकर आंगन और मंदिर तक इन रंगोली डिजाइन को इयरबड्स, चूड़ी और चम्मच की मदद से क्रिएट कर सकती हैं।
चरण कलश रंगोली डिजाइन(Charan Kamal Engoli Design With Kalash)
- माता को समर्पित नवरात्रि पर मंदिर के मुख्य द्वार पर आप कलश रंगोली डिजाइन बनाकर तैयार कर सकती हैं।
- रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले चॉक की मदद से कलश के ऊपर नारियल और उससे जुड़ा हुआ गोला बनाएं।
- रॉ डिजाइन बनाने के बाद कलश में रंग भरने के बाद उसे बोतल की मदद से बराबर करें।
- इसके बाद फेविकोल बोतल की मदद तीन बड़े डॉट रखकर चम्मच और इयरबड की मदद से पत्ती का आकार दें।
- अब ऊपर के हिस्से में नारियल बनाकर इयरबड की मदद से फैलाएं।
- बाहर के हिस्से में गोला बनाकर माचिस की तीली की मदद से डिजाइन बनाएं।
- रंगोली को सुंदर बनाने के लिए बीच के खाली जगह में पीला रंग भरकर माता के चरण बनाकर फूल बनाएं।
इसे भी पढ़ें-नवरात्रि में 15 मिनट में बन जाएगी मां दुर्गा के चरण कमल वाली रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
शुभ नवरात्रि कलश रंगोली डिजाइन (Navratri Kalash Rangoli Design)
- माता के स्वागत के लिए आप घर के मुख्य द्वार पर शुभ नवरात्रि कलश रंगोली बनाकर तैयार कर सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए बड़े स्टील बोतल के ढक्कन को रखकर कलश का बाहरी हिस्सा बनाएं।
- अब इसे ऊपर चॉक की मदद से नारियल का आकार बनाकर उसमें रंग भरकर पत्ती और स्वास्तिक बनाएं।
- कलश के माचिस की तीली और फेविकोल बोतल की मदद फूल पत्ती बनाएं।
- अब खाली जगह को पूरा करने के लिए डॉट रखते हुए एक गोला बनाकर उसके बीच में शुभ नवरात्रि लिखें।
मुख्य द्वारा चरण रंगोली डिजाइन (Navratri Charan Rangoli Design 2024)
अगर आपके पास समय की कमी है, तो आप चरण कमल रंगोली बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको 4-5 रंग और मात्र 10 मिनट का समय लगेगा।
- चरण रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले चॉक की मदद से माता के चरण बनाएं।
- अब चरण के बगल में डिजाइन बनाने के लिए एक तीली और चम्मच लेकर इसकी मदद से फूल और पत्ती बनाएं।
- इसे बनाने के बाद चरण को लाल रंग से भरकर किनारे पर नारंगी रंग से गोला बनाएं।
जौ कलश रंगोली डिजाइन (Jau Kalash Rangoli Design)
नवरात्रि पूजा के पहले दिन घर में कलश की स्थापना की जाती है। इस दौरान लोग रेत और जौ के बीज बोकर उसके बीच में कलश रखते हैं। इस मौके को और खास बनाने के लिए जौ कलश रंगोली बना सकती हैं।
- जौ कलश रंगोली डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले ढक्कन की मदद कलश बनाएं।
- अब इसके ऊपर डॉट रखते हुए पत्ती बनाकर उसके ऊपर नारियल बनाएं।
- नारियल को रियल बनाने के लिए इयरबड की मदद से ऊपर की ओर हल्के हाथों से खींचते हुए लाइन बनाएं।
- कलश नारियल तैयार करने के बाद नीचे हरे रंग को जौ की तरह फैलाएं।
- रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए जौ के बाहर गेंदा के फूल रखें।
मोर पंख चरण रंगोली (Mor Pankh Charan Rangoli Design)
- मोर पंख चरण रंगोली आप आंगन या घर के बाहर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको चम्मच, माचिस की तीली और फेविकोल बोतल की जरूरत पड़ेगी।
- इसे बनाने के लिए आधा गोलाकार बनाएं।
- अब इसे चूड़ी की मदद से अंदर की ओर हल्का दबाते हुए मोर पंख बनाकर तैयार करें।
- इसके बाद बीच में पीला रंग भरकर चरण कमल बनाते हुए नीचे की ओर फूल और डॉट रखते हुए लटकन बनाएं।
इसे भी पढ़ें-नवरात्रि में माता के कलश के आगे बनाएं इस तरह का रंगोली डिजाइन, बेहद सुंदर लगेगा आपका पूजा स्थल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Rangoli nation, pinterest, you tube (rangoli design)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों