Shardiya Navratri 2023 Mandir Decoration Ideas: ऐसे करें यूनिक तरह से नवरात्रि पर अपने घर के मंदिर की सजावट

Shardiya Navratri 2023: इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होंगे। शारदीय नवरात्रि पर अपने घर को मंदिर को आप तरह-तरह से आप सजा सकती हैं। 

 
mandir decoration tips

इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होंगे। मां दुर्गा के इस पर्व को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर कई लोग व्रत रखते हैं और माता दुर्गा की पूजा भी करते हैं। इस दिन पर कई भक्त नौ दिन का व्रत भी करते हैं। मां दुर्गा के आगमन पर लोग कई तरह से घर की सजावट करते हैं। घर के मंदिर को भी लोग अलग-अलग तरीकों से सजाते हैं।

शारदीय नवरात्रि पर फूलों से सजाएं मंदिर

shardiya navratri  mandir decoration unique ideas

फूलों को सजावट के लिए कई तरह से उपयोग किया जाता है। शारदीय नवरात्रि पर आप फूलों को अलग-अलग डिजाइन के रूप में करके मंदिर को सजा सकती हैं। फूलों से सजावट करने के लिए आपको सबसे पहले मंदिर की सफाई करनी होगी और इसके बाद फूलों की माला बनाएं और उसे अलग-अलग तरह से डिजाइन करके मंदिर के बार्डर पर लगाएं।

इसके बाद फूलों की पंखुड़ियों को आप मंदिर के नीचे वाले भाग में और माता की चरणों की तरफ भी डाल सकती हैं। इससे मंदिर दिखने में बहुत सुंदर लगेगा।

इसे जरूर पढ़ें- Diwali Thali Decoration: इस दिवाली पूजा की थाली को यूं सजाएं

शारदीय नवरात्रि पर लाइट्स से सजाएं मंदिर

शारदीय नवरात्रि पर आप लाल रंग की फेयरी लाइट्स का यूज कर सकती हैं और सुंदर तरह से मंदिर को सजा सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ लाइट्स वाली लैंप लेनी होंगी और मंदिर के साइड में रखना होगा। इसके अलावा आप फेयरी लाइट्स को फूलों की डिजाइन बनाकर मंदिर में लगाना होगा। आप मंदिर के सामने रंगोली भी बना सकती हैं और उसमें दीए भी रख सकती हैं।

शारदीय नवरात्रि पर रंगीन पेपर्स से ऐसे सजाएं मंदिर

अगर आप मंदिर को न्यू लुक देना चाहती हैं तो आप रंगीन पेपर्स की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ डिजाइन में रंगीन पेपर्स को कट करना होगा और फिर उन्हें एक छोटे धागे में बांधकर मंदिर में लगा सकती हैं। इसके बाद इन पेपर्स के साथ आप बैलून भी लगा सकती हैं।Diwali 2023: दिवाली में जरूर लगाएं ये 3 मंगलकारी तोरण, मां लक्ष्मी का होगा वास

इन तरीकों से आप मंदिर को नया लुक दे सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP