क्रिसमस बस कुछ ही दिन दूर है। यह ईसाइयों का प्रसिद्ध त्योहार है। क्रिसमस भारत समेत पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चे क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार करते हैं। माना जाता है कि क्रिसमस की रात सांता बच्चों को उपहार देते हैं।
क्रिसमस के दौरान सीक्रेट सांता गेम भी मशहूर है। लोग अपने रिश्तेदारों, करीबियों, दोस्तों को सीक्रेट सांता के रूप में उपहार देते हैं। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को क्रिसमस पर कुछ खास और सबसे अलग गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आज आपको हम बताने जा रहे हैं कि आप क्या दे सकते हैं।
क्रिसमस गिफ्ट आइडिया (Best Plants for Christmas Gifts)
क्रिसमस के लिए, कुछ पौधे हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ आपके पार्टनर की हेल्थ का भी ख्याल रखेगा। आप उन्हें क्रिसमस कैक्टस या श्लम्बरगेरा कैक्टस, गिफ्ट कर सकते हैं।
क्रिसमस में गिफ्ट के लिए यह परफेक्ट मेल खाता है। क्रिसमस कैक्टस की पत्तियां और चपटे तने पौधे को सुंदर बनाते हैं। इसे टेबल पर सजावट के लिए अच्छा माना जाता है। यह पौधा घर के अंदर हवा को स्वच्छ रखने में भी योगदान देता है। इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gifts for Christmas: घर पर बनाएं क्रिसमस के लिए गिफ्ट, बिना खर्च बन जाएगी बात
पीस लिली
पीस लिली को स्पेथिफिलम भी कहा जाता है। यह हवा से हानिकारक प्रदूषकों को हटाता है। यह दिखने में भी काफी सुंदर होता है, इसलिए यह आपकी पार्टनर को काफी पसंद आएगा। इसे वह अपने ऑफिस या घर की टेबल सजा सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा अपने औषधीय गुणों के साथ-साथ हवा को हवा को स्वच्छ रखने के लिए होता है। इसका प्रयोग फेस पैक के लिए भी प्रयोग किया जाता है। आपकी पार्टनर को यह तोहफा काफी पसंद आएगा। (इन 5 खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री)
जेड पौधा
यह सजावटी होने के साथ-साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करता है। यह बेहतर नींद लाने में भी मदद करता है। यह घर के अंदर नमी को बढ़ाता है और धूल जैसे एलर्जी पैदा करने वाले कणों से रक्षा करता है।
अगर आपकी पार्टनर परेशान रहती हैं और उन्हें गुस्सा बहुत आता है, तो आप इस तरह का पौधा उन्हें गिफ्ट में दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः ऑफिस में सेलिब्रेट करना है क्रिसमस तो कलीग्स को दें ये खास तोहफे
मनी प्लांट
लोग धन और समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनी प्लांट लगाते हैं। लेकिन यह हमारी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। मनी प्लांट कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक प्रदूषकों को अवशोषित करके हवा को शुद्ध करता है। इसे देखकर आपके पार्टनर खुश हो जाएंगे, क्योंकि वह मानेंगे कि आप उनका ध्यान रखना चाहते हैं। (हाउस पार्टी के लिए ऐसे करें घर को डेकोरेट)
बोस्टन फर्न
बोस्टन फर्न को नेफ्रोलेपिस एक्साल्टाटा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी घनी हरी पत्तियां हवा को शुद्ध करती हैं।
बोस्टन फर्न इनडोर पौधों को फॉर्मेल्डिहाइड, बेंजीन और जाइलीन जैसे प्रदूषकों को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस पौधे की पत्तियां, जब घर के अंदर उगाई जाती हैं, तो यह वायु में प्रदूषित अवशेषों को खत्म करके हवा को शुद्ध करता है। अगर आपकी पार्टनर बहुत बीमार रहती हैं, तो आपको यह पौधा उन्हें गिफ्ट में देना चाहिए।
आप अपने पार्टनर को स्नेक प्लांट भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह भी दिखने में काफी अच्छा होता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों