बसंत पंचमी का पर्व मुख्य रूप से मां सरस्वती को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन माता सरस्वती प्रकट हुई थीं, इसलिए हर साल इस पर्व को देशभर में बड़े धूमधाम से लोग मनाते हैं। इस दिन लोग विद्या-ज्ञान की प्राप्ति के लिए तरह-तरह की चीजें करके माता को प्रसन्न करते हैं।
अगर आप भी माता को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो अपने घर के पूजा स्थल के सामने रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। आप रंगोली डिजाइन में माता का पसंदीदा यंत्र वीणा बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप मात्र 30 मिनट में रंगोली के ये डिजाइन बना लेंगे।
कमल के साथ बनाएं वीणा का रंगोली डिजाइन (Veena Rangoli Designs)
इस तरह का रंगोली डिजाइन बनाना बेहद आसान है। आप इस डिजाइन को छोटे साइज में बना सकते हैं।
- इसके लिए आप घर में किसी बड़ी थाली या किसी बड़े गोल ढक्कन का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले आप चॉक की मदद से हल्का गोल डिजाइन बनाएं
- गोले का डिजाइन बनाने के बाद आपको इसमें वीणा का डिजाइन बनाना है।
- वीणा की सीधी रेखा खींचने के लिए आप किसी बड़ी स्केल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- वीणा में नीचे की तरफ गोल डिजाइन भी आप किसी छोटी थाली की मदद से बना सकते हैं।
- इसके बाद आपको रंगोली के किनारों पर मोर के पंख का डिजाइन बनाना है।(इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन)
- इसके लिए आप छोटे बोतल के ढक्कन और कटोरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट नहीं है, तो नीचे कमल का डिजाइन स्किप कर सकते हैं।
- बीच में Happy Saraswati Puja लिखना न भूलें।
वीणा के ऊपर बनाएं सफेद बत्तख का डिजाइन (Basant Panchami Veena Rangoli Designs)
अगर आप कुछ यूनिक और अलग करना चाहते हैं, तो इस डिजाइन को बना सकते हैं। यह दिखने में भले ही आपको मुश्किल लग रहा हो, लेकिन ये बेहद आसान है।
- लेकिन अगर आप सफेद बत्तख का डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं, तो आप केवल वीणा भी बना सकते हैं।
- इसके अलावा आप वीणा के साइड में पुस्तकों का डिजाइन भी बना सकते हैं।
- वीणा का डिजाइन बनाने के बाद आप साइड में Happy Basant Panchami लिख सकते हैं।
मोर के साथ बनाएं वीणा का रंगोली डिजाइन (Saraswati Veena Rangoli Designs)
- इस डिजाइन को बनाना बेहद आसान है। इसे आप केवल 10 मिनट में बना सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आप जमीन पर पेंसिल से डिजाइन बना लें।(Saraswati Puja के दिन बनाएं ये रंगोली डिजाइन)

- आप डिजाइन बनाने के लिए स्केल, थाली और गोल डिजाइन के लिए छोटी कटोरी या ढक्कन का इस्तेमाल कर सकते है।
- डिजाइन बनाने के बाद आप बोतल की मदद से रंग भर सकते हैं। इससे कलर फैलता नहीं है।
- रंगोली डिजाइन पूरा होने के बाद आप नीचे की तरफ Happy Basant Panchami 2024 जरूर लिखें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit-Rangoli by Suk,varsha_rangoli insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों