Basant Panchami Rangoli Designs: 10 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये डिजाइन, बस करना होगा ये 3 काम

Easy Rangoli Designs: इस तरह के रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आप घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। 

 

easy Rangoli Designs for basant panchami

बसंत पंचमी का दिन विद्या की देवी माता सरस्वती को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी मनाने का एक रीजन ये भी है कि इस दिन बसंत ऋतु की शुरुआत होती है।

इस दिन घर में रंगोली डिजाइन बनाना शुभ माना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे रंगोली डिजाइन बताएंगे, जिसे आप केवल 10 मिनट में बना लेंगे। इन आसान रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए आप कप, ग्लास, पेंसिल, थाली और बोतल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Saraswati Puja Rangoli Designs:चम्मच की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन

easy new rangoli

  • अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो आप इन तरीकों से अपने घर के आंगन को चमका सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी और 14 से 15 चम्मच की जरूरत होगी।
  • इस तरीके से आप चाहें, तो छोटी रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं।
  • आप अपने हिसाब से रंगों का चुनाव कर सकते हैं।
  • अगर आपको रंगोली के किनारों वाला डिजाइन न बनें, तो इसकी जगह आप फूल या दिए रख सकते हैं।

बसंत पंचमी पर बनाएं हरे रंग की रंगोली (Easy Rangoli Designs For Basant Panchami)

Basant Panchami Rangoli Designs

अगर आप रंगोली बनाना नहीं जानते हैं, तो भी आप इन डिजाइन को बना लेंगे। क्योंकि इन्हें बनाने के लिए आपको घर में पड़ी चीजों का इस्तेमाल करना है। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको कुल्फी स्टिक की जरूरत होगी। यह आपको मार्केट में 10 रुपये में मिल जाएगी।

  • इस रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले एक लाइन में गैप के साथ सभी स्टिक को लगा दें। और बीच में कटोरी रख दें।
  • अगर आपके घर में इस डिजाइन की कटोरी नहीं है, तो आप गोल कटोरी भी रख सकते हैं। (Saraswati Puja के दिन बनाएं ये रंगोली डिजाइन)
  • इसके बाद आप इस स्टिक के खाली गैप में रंग भरे। आप रंग भरने के लिए बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रंगोली नजर आ रहे डॉट के डिजाइन को बनाने के लिए आप छोटी बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आपके घर में बोतल नहीं है, तो आप एक मोटा मार्कर लें, उसे अंदर से खाली करें, इसके बाद आप मार्कर का आगे का पिन निकालें और अब उसमें रंग भरकर, डॉट का डिजाइन बना सकते हैं।
  • रंगोली पूरा होने के बाद आप नीचे की तरफ Happy Basant Panchami 2024 लिख सकते हैं।

बसंत पंचमी पर फूलों वाली रंगोली बनाना शुभ (Basant Panchami Flower Rangoli Designs)

Easy Rangoli Designs For Basant Panchami

बसंत पंचमी बसंत ऋतु की शुरुआत का दिन होता है, क्योंकि इस दिन से चारों तरफ हरे-पीले फूल खिलने की शुरूआत मानी जाता है। ऐसे में आप बसंत पंचमी के दिन ये सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

  • इस तरह का रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आप सबसे पहले चॉक से जमीन पर डिजाइन बना लें।
  • इसके बाद किसी डिब्बे के ढक्कन या चूड़ी की मदद से गोल डिजाइन बना सकते हैं।
  • रंगोली में में आप कंघी की मदद से आसानी से डिजाइन बना सकते हैं। (इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन)
  • इससे आपको मेहनत कम लगेगी और आपका डिजाइन बिगड़ेगा भी नहीं।
  • रंग भरने के लिए आप बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अगर रंगोली के किनारों पर इस तरह का डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं, तो इसकी जगह आप दिए जा सकते हैं।
  • आप किनारों पर पीले फूल भी सजा सकते हैं।

बसंत पंचमी पर बनाएं रंग-बिरंगी रंगोली (Basant Panchami ColourfulRangoli Designs)

Basant Panchami Flower Rangoli Designs

बसंत पंचमी का दिन एक खुशी के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। क्योंकि इस पर्व का इंतजार किसानों को बेसब्री से होता है। क्योंकि इस ऋतु के आने के बाद फसलों की उपज अच्छी होती है, क्योंकि उन्हें अच्छी धूप मिलती है। इस दिन आप इस तरह की रंग बिरंगी रंगोली बनाकर बसंत पंचमी का त्योहार बना सकते हैं।

  • इसे बनाने के लिए आपको इस तरह के पेपर कटोरी का इस्तेमाल करना होगा।
  • इसकी जगह आप घर में प्रयोग होने वाली छोटी कटोरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप अपनी पसंद के हिसाब से रंगो की कटोरी के खाली गैप में भरना है।
  • कटोरी के चारों तरफ बोतल की मदद से डॉट बनाएं।
  • इसके बाद आप कटोरी को धीरे से हटा लें।
  • अब आप हरे रंग से पत्तों का डिजाइन बनाएं। पत्तों के बीच में आपको रेखाएं नजर आ रही होगी।
  • इसे आप पेंसिल की मदद से बना सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-rangoli_by_menaka Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP