Chandan Ke Upay: हिन्दू धर्म में चंदन को अत्यंत पवित्र माना जाता है। चंदन को न सिर्फ पूजा-पाठ में प्रयोग किया जाता है बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी चंदन का अत्यंत महत्व है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स के अनुसार, चंदन के कई ज्योतिषीय उपाय हैं जो व्यक्ति को जीवन की सम्स्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं और साथ ही अनेक तरह के लाभ भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं चंदन के उपायों के बारे में।
- चंदन का काम शीतलता प्रदान करना है और चंदन के उपायों से ग्रह दोष (इन कारणों से लगता है ग्रह दोष) दूर होता है।
- कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए चंदन का उपाय श्रेष्ठ माना जाता है।

- पीले कपड़े में चंदन को बांधकर घर की पूर्व दिशा में लटकाने से नकारात्मकता दूर होती है।
- अशोक के पेड़ की जड़ पर चंदन लगाने और पूजा करने से घर की हर विपदाएं दूर होती हैं।
- घर के मुख्य द्वार पर चंदन को पोटली में बांधकर टांगने से सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
- बेडरूम में चंदन को पोटली में बांधकर बिस्तर के नीचे रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
- लाल चंदन को मां लक्ष्मी को अर्पित करने से धन-धान्य हमेशा भरा रहता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
- चंदन को गंगाजल में मिलाकर भगवान श्री कृष्ण को अर्घ्य देने से भाग्य मजबूत होता है और भाग्य का साथ मिलता है।
- फिटकरी में चंदन मिलाकर पोटली कमर पर बांधने से स्वास्थ्य बेहतर होता है और व्यक्तित्व के दोष दूर होते हैं।
- रोजाना पूजा-पाठ के बाद चंडक का तिलक माथे पर लगाने से कुंडली में गुरु (गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय) की स्थिति मजबूत होती है।
- रोजाना घर में चंदन की छल का धुंआ करने से नजर दोष दूर होता है और अप्रिय घटनाओं से रक्षा होती है।

- घर में अगर यंत्र की स्थापना की हुई है तो चंदन का तिलक यंत्र को लगाने से जीवन के कष्ट कम हो जाते हैं।
- नौकरी के स्थान पर चंदन को पानी में मिलाकर छिड़काव करने से तरक्की के मार्ग खुलते हैं और आय में वृद्धि होती है।
तो ये थे चंदन के चमत्कारी और अचूक उपाय। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों