बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का हर फैन आज यह बात जानना चाहता है कि वह कब और किससे शादी करने वाले हैं। जब भी सलमान का नाम किसी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता है, तो लोग यही समझने लगते हैं कि वह इस बार शादी कर लेंगे, लेकिन सलमान ने आज तक शादी नहीं की। मगर एक वक्त था जब सलमान अपनी एक्स–गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी से शादी करना चाहते थे। इतना ही नहीं शादी की डेट तक फिक्स हो गई थी। मगर संगीता शादी होने से पहले ही सलमान से ब्रेकअप कर लिया।
जी हां, हम उन्हीं संगीता बिजलानी की बात कर रहे हैं, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन मोहम्म्द अजहरुद्दीन की एक्स-वाइफ भी। संगीता का आज बर्थ डे है, इसलिए आज हम संगीता से जुड़े सबसे फेमस किस्से के बारे में आपको बताएंगे।
करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में इंटरव्यू के दौरन सलमान खान ने यह कबूल की थी कि वह शादी के बेहद नजदीक थे। शादी के कार्ड तक छप गए थे। मगर शादी नहीं हो सकी उससे पहले ही उनका संगीता से ब्रेकअप हो गया। ऐसा माना जाता है कि सलमान की फैमिली संगीता को बहुत पसंद करती थी, मगर संगीता के परिवार को संगीता को सलमान से रिश्ता कुछ ज्यादा पसंद नहीं था। बावजूद इसके दोनों परिवार शादी के लिए तैयार थे। शादी के डेट फिक्स हो गई थी और कार्ड भी छपने के लिए पहुंच गए थे। संगीता को उनकी एक दोस्त तब ही बोला कि वो एक बार सलमान की जासूसी करें। संगीता ने ऐसा ही किया और तब उन्हें पता चला कि वह सलमान के साथ शादी करके फंस जाएंगी। उस वक्त एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में संगीता ने कहा था, ‘सलमान पति क्या बॉयफ्रेंड बनाने के लायक भी नहीं है।’ दरअसल संगीता के साथ शादी फिक्स होने के बाद सलमान एक्ट्रेस सोमी अली के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों के बीच अफेयर के चर्चे होने लगे थे। संगीता ने सलमान को सोमी को डेट करते देखा था तब ही उन्होंने शादी तोड़ दी।
सलमान खान के साथ शादी तोड़ने के बाद संगीता अकेली को गईं थीं। तब उनकी लाइफ में भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन अजहरुद्दीन ने दस्तक दी। अजहर पहले से शादीशुदा थे, बावजूद इसके उन्होंने संगीता को प्रपोज किया। संगीता ने भी अजहर से शादी की बात पर हामी भर ली। तब अजहर ने अपनी नौ साल पुरानी शादी को तोड़ कर संगीता से वर्ष 2006 में शादी की। संगीता अजहर के लिए काफी लॉयल थीं। अजहर से शादी करने के लिए संगीता ने मुस्लिम धर्म को अपनाया था और अपना नाम बदल कर आयशा रखा था। अजहर और संगीता के बीच सब ठीक चल रहा था मगर अचानक शादी के 15 साल बाद अजहर का नाम बेडमिनटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा से जोड़ा जाने लगा। इस कॉन्ट्रोवर्सी के चलते ही संगीता ने अजहर को तलाक दे दिया।
ब्रेकअप होने के बावजूद संगीता ने सलमान से दोस्ती का रिश्ता नहीं तोड़ा। आज भी कई मौकों पर सलमान को संगीता के साथ देख जाता है। संगीता को सलमान के घर भी बहुत आनाजाना है। सलमान के हर दुख सुख में संगीता उनके साथ खड़ी रहती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।