क्या है शर्त
परिणीति ने आजतक किसी बायोपिक में काम नहीं किया है देखा जाए तो साइना नेहवाल की बायोपिक उनकी पहली बायोपिक होगी। मगर, इस बायोपिक में वह बहुत ही अच्छे से काम करना चाहती हैं। साइना नेहवाल की तरह बैडमिंटन खेलने के लिए वह पहले पूरी तरह से बैडमिंटन में निपुण होना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर के आगे शर्त रखी है कि अगर वह इसमें कामयाब हो गईं तो ही वह यह फिल्म कर पाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: परिणीति चोपड़ा के फेवरेट कुकीज के बारे में जानिए
परिणीति कर रही हैं परिश्रम
इस फिल्म में काम करने के लिए परिणीति ने बैडमिंटन खेलना शुरू भी कर दिया है। वह डेली सुबह 5 बजे उठती हैं और एक 2 तक बेडमिंटन की प्रैक्टिस करती हैं। परिणीति ऐसा हर दिन नहीं कर पातीं मगर, हर एक दिन छोड़ एक दिन वह कोर्ट जाकर बैडमिंटन के गुण सीखती हैं। इसके साथ ही परिणीति साइना नेहवाल की तरह खेलने की केशिश भी करती हैं। परिणीति 3 से 4 महीने तक बैडमिनट खेलना चाहती हैं फिर फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। जबकी श्रृद्धा ने 1 साल तक बेडमिंटन खेला था। यह बात परिणीति को पता है इसलिए वह भी इस खेल में पहले परफेक्शन चाहती हैं फिर फिल्म करना चाहती हैं।
आपको बता दें कि हालहि में परिणीति ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म केसरी में काम किया है। फिल्म में परिणीति की एक्टिंग की हर जगह तारीफ हो रही है। वैसे परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर भी काफी चर्चे में रह चुकी हैं। उनसे हर इंटरव्यू में प्रियंका की शादी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इतना ही नहीं परिणीति से कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि वह कब शादी करेंगी। खैर यह तो परिणीति ही बता सकती हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों