कुछ लोग अपने क्रिएटिव दिमाग से पुरानी और बेकार चीज़ों में से भी कुछ नयी और काम की चीज़ बना लेते हैं। हालांकि पुरानी चीज़ों को re-purpose करना कुछ लोगों का शौक होता है। लेकिन ऐसे में जब सब घर में रहकर लॉक डाउन का समय व्यतीत कर रहे हैं तो क्यों न आप भी कुछ पुरानी चीज़ों को नया आकर दें। इससे आपका समय तो व्यतीत होगा ही आपकी कुछ पुरानी चीज़ें काम आ जाएंगी और कुछ नया करके आपको भी ख़ुशी मिलेगी। अगर आपके पास कोई पुरानी जींस पड़ी है तो आप इसको Re-purpose कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि आप पुरानी जीन्स से क्या-क्या यूज कर सकती हैं।
आप पुरानी जीन्स का यूज पॉट होल्डर बनाने के लिए कर सकती हैं। जीन्स को एक ही साइज़ के तीन या चार गोलाकार टुकड़े में काट लीजिए। फिर इन टुकड़ों को साथ रखकर के इनके किनारों पर sewing मशीन की मदद से पाइपिंग लगा लीजिए। आप इन पॉट होल्डर का यूज अपनी टेबल पर कुछ चीज़ों के नीचे लगाने के लिए कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पुरानी प्लास्टिक बोतल को न समझें बेकार, सजाएं अपना आशियाना
जीन्स के तीन या चार टुकड़े आयताकार शेप में 10 x 12 के साइज़ में काट लीजिए। इन टुकड़ों को एक बड़े साइज़ के जीन्स के टुकड़ों पर सेट करके सिल लीजिए। इसके सबसे ऊपर के किनारों पर हैंगिंग लगा लीजिए। आपका मल्टी-परपज पॉकेट ऑर्गनाइज़र तैयार हो जाएगा। जिसको आप छोटे-मोटे सामान रखने के लिए कर सकती हैं। पुरानी टी-शर्ट को फेंकने की जगह इस तरह करें इस्तेमाल
घर में छोटा बच्चा है और उसको कार टॉय से खेलना पसंद है तो आप उसके लिए पुरानी जींस से फेब्रिक रोड बना दीजिए। आपको पिक्चर देखकर ही इनका यूज और बनाने का तरीका समझ आ जाएगा। यह फिसले नहीं इसके लिए फेब्रिक के पीछे hot glue gun की मदद से कुछ पैटर्न बना दीजिए। इनकी मदद से आपके बच्चे को आसानी से लेफ्ट राइट डायरेक्शन के बारे में सीख जाएगा।
मोबाइल चार्ज करने के लिए हम उसको टेबल पर या कहीं सरफेस पर रखते हैं। जिसकी वजह से कितनी पार उस पर स्क्रेच भी आ जाती है। तो क्यों न अपने फ़ोन को सुरक्षित रूप से चार्ज करने के लिए आप पुरानी जीन्स से मोबाइल चार्जिंग कवर बना लें। आपको इसको बनाकर बहुत ख़ुशी मिलेगी। आपका यह आईडिया दूसरों को बहुत पसंद आएगा। किचन के पुराने सामान की मदद से सजाएं अपना आशियाना
इसे भी पढ़ें: पुरानी जींस से बैग्स ही नहीं बल्कि ये भी बना सकते हैं
अगर आपके घर में छोटा बच्चा है। तो आप उसके लिए बिब बनाने के लिए पुरानी जीन्स का यूज कर सकती हैं। अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए आप इसको कोई भी आकर या डिजाइन दे सकती हैं।
अगर आप एक बुक रीडर हैं तो आप पुरानी जीन्स का यूज करके बुक मार्क बना सकती हैं। आप ये बनाकर अपने बच्चों को भी बनाकर दे सकती है। यह जीन्स को recycle करने का एक अच्छा तरीक है।
इस तरह आप वेस्ट जीन्स की मदद से घर के यूज के कुछ नए आइटम्स भी बना सकती हैं। आपको हमारे ये DIY ideas कैसे लगे कमेंट करके बताएं।
Image Credit:(@avatars)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।