रावण के बारे में रामायण में यह उल्लेख मिलता है कि वह जितना ज्ञानी था उतना ही अधर्मी भी। रावण ने अपने तपोबल से असीमित आसुरी शक्तियां प्राप्त की थीं जिसका उपयोग कर वह देवताओं और मनुष्यों को परेशान किया करता था, उनके साथ दुराचार किया करता है। एक ऐसी ही घटना का वर्णन रामायण में मिलता है। यह घटना जुड़ी है लंकापति रावण और कर्मफल दाता शनि देव से।
रामायण में लिखित है कि रावण ने सभी ग्रहों को बंधी बनाकर अपनी लंका में किसी अंधेरे स्थान पर रखा था जहां उसके सिवा किसी और का पहुंचना संभव नहीं था, लेकिन सिर्फ शनिदेव ही थे जिन्हें रावण ने किसी काराग्रह या अंधेरे कमरे में नहीं बल्कि अपने पैरों के नीचे अपने सिंघासन के पास रखा था। इस बारे में बात करते हुए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें विस्तार से बताया। आइये जानते हैं।
रावण के पैर के नीचे क्यों थे शनिदेव?
पौराणिक कथा के अनुसार, जब रावण के पुत्र मेघनाद ने जन्म लिया था तब ब्रह्मा जी ने रावण को यह बताया था कि उसका पुत्र मेघनाद बहुत बलशाली होगा, लेकिन उसके जीवन में परिस्थितियां बार-बार बदलेंगी। यह सुन रावण ने युक्ति लगाई और मेघनाद की कुंडली में सब कुछ हमेशा उत्तम बना रहे इसके लिए उसने ग्रहों ग्रहों का स्थान अपने हिसाब से आयोजित कर दिया।
यह भी पढ़ें:शनिवार के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, शनि दोष से मिल सकता है छुटकारा
रावण का ऐसा करना मेघनाद को अमर बना सकता था। इसी कारण से शनिदेव बार-बार अपनी दिशा और दशा में अपरिवर्तन करने लगते थे।
शनिदेव को यह ज्ञात था कि अगर रावण के साम्राज्य को धराशायी करने में कोई सहायक हो सकता है तो वह स्वयं हैं और उनकी वक्री दृष्टि। ऐसे में शनिदेव बार-बार मेघनाद की कुंडली में अपना स्थान बदल लेते थे जिससे रावण अवगत था।
यह भी पढ़ें:क्यों लक्ष्मण ही कर सकते थे मेघनाद का वध?
रावण क भी यह पता था कि अगर शनिदेव ने एक बार अपनी दृष्टि उसके राज्य पर डाल ली तो रावण का पतन निश्चित है। इसी कारण से रावण ने शनिदेव को युद्ध में पराजित कर अपने पैरों के नीचे रखा ताकि शनिदेव अपनी दृष्टि उठाकर रावण, उसके पुत्र मेघनाद, रावण के समस्त परिवार या फिर उसके राज्य के लोगों की तरफ न देख पाएं। रावण ने शनिदेव को अपने पैरों के नीचे दबाकर रखा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों