Business Tycoon Ratan Tata: इन अनदेखी तस्वीरों में देखें रतन टाटा के 86 सालों का बेमिसाल सफरनामा

Ratan Tata Young Age Image: कल रात देश ने अपना एक कीमती कोहिनूर खो दिया है। बता दें, दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।
image

Ratan Tata Young Age Image: भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिसके बाद पूरे देश में शोक लहर फैल गई। पिछले कुछ दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका लंबी बीमारी का इलाज चल रहा था।

देश के बिजनेस टायकून रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1934 को हुआ था। बता दें, वे टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते थे। उनके जीवन जीने का तरीका और उसकी इंसानियत हमेशा याद की जाएगी। इस लेख में आज हम आपको रतन टाटा की जिंदगी से जुड़ी यंग एज की तस्वीरों को दिखाने जा रहे हैं।

21 साल की उम्र में रतन टाटा ने संभाली जिम्मेदारी

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

बता दें, जेआरडी टाटा ने साल 1991 में टाटा संस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, उस दौरान रतन टाटा को टाटा संस का उत्तराधिकारी नामित किया गया। इसके बाद टाटा ने सेवानिवृत्ति की आयु निर्धारित करके उनकी जगह नए लोगों को लाना शुरू किया। उन्होंने आगे यह भी अनिवार्य कर दिया कि प्रत्येक कंपनी समूह कार्यालय में रिपोर्ट करें।

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

21 साल के कार्यकाल के दौरान, रतन टाटा ने राजस्व को 40 गुना से अधिक बढ़ाने के साथ ही लाभ को 50 गुना से अधिक बढ़ाया। उन्होंने टाटा टी को टेटली, टाटा मोटर्स को जगुआर लैंड रोवर और टाटा स्टील को कोरस आदि का निर्माण कर उसे बड़े पैमाने पर खड़ा किया।

जेआरडी टाटा संग रतन टाटा की तस्वीर

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

बिजनेस टायकून रतन टाटा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेआरडी टाटा के साथ रतन टाटा की तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि ये तस्वीर पुणे प्लांट में टाटा एस्टेट के लॉन्च प्रोग्राम के दौरान ली गई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

यह तस्वीर उस समय की है, जब रतन टाटा ने पहली बार टाटा स्टील के प्लांट पर विजिट किया था। फोटो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि ये पहला मौका था। यह तस्वीर उन दौरान की है जब मेरी मुलाकात जमशेदपुर के विरासत शहर के साथ पहली बार हुई थी।

इसे भी पढ़ें-Throwback Pic: ध्यान से देखें तस्वीर और बताएं किस एक्टर को गोद में उठाए हैं लता मंगेशकर

अगर आपने कभी-भी रतन टाटा के नाम गूगल पर सर्च किया होगा, तो आपको यह तस्वीर तो जरूर ही दिखी होगी। यह तस्वीर उस समय की है, जब रतन टाटा लॉस एंजेलिस से लौटकर भारत आए थे। वहीं ऊपर दिख रही तस्वीर उस दौर की है जब रतना टाटा अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

रतन टाटा की लाइफ और एजुकेशन

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

28 दिसंबर, 1935 में रतन टाटा का जन्म मुंबई में भारत के सबसे धनी और प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवारों में से एक में हुआ। साल 1948 में अपने माता-पिता, नवल और सोनू टाटा के अलग होने के बाद, रतन का पालन-पोषण उनकी दादी, लेडी नवाजबाई टाटा ने किया। इसके बाद साल 1962 में उन्होंने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से वास्तुकला और संरचनात्मक इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। वहीं साल 1975 में उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम की पढ़ाई की।

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

रतन टाटा का व्यक्तिगत जीवन और रुचियां

रतन टाटा कारों, उड़ान भरने वाले विमानों और डिजाइन के प्रति अपने लगाव और जुनून के लिए प्रसिद्ध थे। एक समर्पित परोपकारी व्यक्ति के रूप में, उन्होंने अपनी संपत्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा टाटा ट्रस्ट को समर्पित किया, जो पूरे भारत में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और विभिन्न सामाजिक पहलों को निधि देता है।

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

इसे भी पढ़ें-Unseen Pictures: जवानी के दिनों में कितने हैंडसम दिखते थे रतन टाटा, देखें तस्वीरें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP