28 सितंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में सभी के मन में यह जानने की जिज्ञासा होगी कि यह सप्ताह लव, मैरिज, जॉब, हेल्थ और वेल्थ के लिहाज से कैसा बीतेगा। अगर आपके मन में भी इस सप्ताह का भविष्यफल जानने की इच्छा है तो उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा द्वारा राशि अनुसार बताए गए इस साप्ताहिक राशिफल को जरूर पढ़ें।
मेष
राशि पर मंगल का गोचर एवं बुध की दृष्टि है। यह संकेत करते हैं कि आपके काम का विस्तार होगा। इसके साथ ही आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह राशि में मार्गी शनि भी मौजूद है, जो नई खुशियों को लेकर आएगा। सप्ताह के अंत तक आपको कोई बहुत ही शुभ समाचार प्राप्त होगा। जितने भी रुके कार्य है, वह सभी पूर्ण होंगे। किसी भी तरह के विवाद से बचें साथ ही किमती सामान की रक्षा करें। इस सप्ताह वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे।
वृषभ
राशि में राहु का गोचर एवं चंद्र अनुकूल रहेगा। आपके लिए अधिमास खुशीयों भरा रहेगा। जो भी कार्य आप करेंगे, उसमें आपको संतुष्टि मिलेगी। घर-परिवार और कार्यस्थल में किसी भी तरह की कलह का अंत होगा। नौकरीपेशा हैं तो अपने अधिकारियों को संतुष्ट रखने में सफलता मिलेगी। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन शोध कार्यों में लगेगा। प्रेम संबंध में हैं तो साथी से विवाद हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: राशियों के हिसाब से जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व
मिथुन
राशि पर गुरु की दृष्टि रहेगी। मन में उत्साह रहेगा और विरोधियों की साजिशों का अंत होगा। इस सप्ताह आपको परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो इस सप्ताह आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह अच्छा है। हर परिणाम पक्ष में रहेंगे। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वैवाहिक जीवन में साथी से सहयोग मिलेगा।
कर्क
राशि पर इस सप्ताह शनि-चंद्र की पूर्ण दृष्टि रहेगी। आप सही निर्णय लेने में खुद को सक्षम महसूस नहीं करेंगे। साथ ही आप पर नकारात्मकता हावी रहेगी। मगर राशि पर चंद्र की दृष्टि होने से आपके साथ कुछ भी गलत नहीं होगा। इस सप्ताह धन की कमी महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। पैर का दर्द भी इस सप्ताह आपको सताएगा। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकता है।
सिंह
ज्यादा जज्बाती न हों। खुद की तारीफ कर सामने वाले को बोर भी न करें। इस सप्ताह आप नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो पुरानी नौकरी में ही मन लगा कर कार्य करते रहें। ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो थोड़ा सावधान रहें। जीवनसाथी की किसी बात से मन खिन्न रहेगा।
कन्या
इस सप्ताह नई उमंग के साथ कार्य की शुरुआत करेंगे। मगर इस सप्ताह आप जो सोचेंगे वैसा कर नहीं पाएंगे। अपनी दिखावा करने की आदत सुधार लें। इस सप्ताह आपको धन की कमी महसूस नहीं होगी, मगर व्यय भी अधिक होगा। नौकरीपेशा हैं तो जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव पूरे सप्ताह आपको पीछा नहीं छोड़ेगा। भावुक होने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें:इन राशि के लोगों से जरूर करें दोस्ती, होते हैं बहुत ज्यादा केयरिंग
तुला
इस सप्ताह आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में सुखद माहौल रहेगा।
वृश्चिक
राशि पर शनि-चंद्र एवं मंगल की दृष्टि रहेगी। इससे आप हर कार्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हो सकता है आप जितनी आय की उम्मीद लगाए बैठे हों, उतनी आय इस सप्ताह आपको प्राप्त न हो। नौकरीपेशा है तो कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सावाधान रहें। अपना मन काम में ही लगाएं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त प्रयास करनें होगें। चिढ़चिढ़ापन हो सकता है। बाकी सेहत सही रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात पर नाराज रह सकते हैं।
धनु
राशि के स्वामी गुरु का गोचर रहेगा। कोई बड़ी उपलब्धी हासिल होगी। आर्थिक रूप से मजबूती रहेगी। नौकरी में लक्ष्य प्राप्ति के साथ प्रमोशन के योग बनेगें। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बनीं रहेगी। कमर और हाथ-पैर में दर्द रहेगा। विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
मकर
राशि पर चंद्र के गोचर से रूकावटों का अंत होगा, साथ ही आपके व्यवहार में भी निखार आएगा। आप अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगें। इतना ही नहीं, निर्णय भी सही लेंगे। इस सप्ताह मन प्रसन्न रहेगा एवं परिवार से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने की जरूरत है। दांत की तकलीफ को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंध में हैं तो साथ के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे।
कुंभ
राशि पर चंद्र का गोचर रहेगा। इससे कठिनाई के साथ सप्ताह बीत सकता है। इस हफ्ते आपको किसी का भी सहयोग प्राप्त नहीं होगा। अगर नौकरी की तलाश में है तो इस सप्तहा आप को नौकरी मिल सकती है। सिरदर्द से आप हफ्तेभर परेशान रहेंगे। वैवाहीक संबंध अनुकूल रहेंगे।
मीन
शनि की दृष्टि राशि पर रहेगी। इस सप्ताह हर तरह से आपके लिए अनुकूल समय बना रहेगा । आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी विवाद में न पड़ें। आपके द्वारा किए गए हर कार्य का आपको क्रेडिट प्राप्त होगा। सेहत सही रहेगी। हो सकता है आपका मन अपने साथी में लगे और आप उसके प्रति ईमानदार नहीं रहें।
राशिफल, वास्तु , हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों