(Offer these bhog to Shri Ram) अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम समाप्त हो चुका है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी घर में भगवान राम की पूजा की जाती है। वहां सुख-शांति बनी रहती है और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। वहीं, अयोध्या में भगवान राम के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से विशेष चावल भी भेजा गया। छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल कहा जाता है। क्योंकि उनकी माता कौशल्या छत्तीसगढ़ से ही थी।
अब ऐसे में अगर आप भगवान श्रीराम की पूजा में उन्हें भोग लगाने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि भगवान श्रीराम को भोग में क्या लगाएं।
भगवान श्रीराम को खीर का भोग जरूर लगाएं और अगर आप उन्हें भोग लगा रहे हैं, तो उसमें केसर जरूर डालें। क्योंकि भगवान श्रीराम साक्षात श्रीहरि विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) के स्वरूप हैं और उन्हें पीले रंग का भोग बेहद पसंद है। इसलिए आप केसर वाली खीर का भोग रामलला को लगा सकते हैं।
भगवान श्रीराम को पीले मिठाई का भोग जरूर लगाएं। क्योंकि उन्हें पितांबरी रंग के मिठाई बहुत पसंद है। इसलिए अगर आप उन्हें भोग लगाने की सोच रहे हैं, तो पीले मिष्ठान का भोग लगाएं।
भगवान श्रीराम को कंदमूल का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम जब वनवास में थे, तो उन्होंने कंदमूल खाए थे। ऐसे में श्रीराम को कंदमूल बेहद प्रिय है। अगर आप भोग में उन्हें कंदमूल अर्पित करते हैं, तो उनकी कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें - श्री राम जी के इन मंत्रों का करें जाप, जीवन में मिलती है सफलता
भगवान राम को बेर का भोग जरूर लगाएं। वनवास के दौरान भी राम जी ने बेर खाए थे। इतना ही नहीं सबरी ने अपने अराध्य राम को बेर ही खिलाया था। इसका भोग लगाने से वह बेहद प्रसन्न हो सकते हैं और व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : भगवान श्री राम के इन 5 'मंत्रों' के जाप से जीवन की सारी परेशानियां हो जाएंगी दूर
भगवान श्रीराम को पंजीरी का भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा भगवान राम (भगवान राम पूजा) को खोए की मिठाई, केसर भात, कलाकंद, बर्फी, कलाकंद आदि का भोग लगाएं। भगवान राम को पंचामृत, धनिया पंजीरी, सौंठ पंजीरी भी अर्पित किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह सभी चीजें उन्हें बहुत पसंद थीं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।