आजकल स्मार्टवॉच हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गई है। ये एक साधारण वॉच से फीचर्स में कई गुना ज्यादा होने के साथ आपको स्टाइलिश लुक भी देती हैं। मैंने हाल ही में एक स्मार्ट वॉच इस्तेमाल करनी शुरू की है जिसका नाम Gizmore Slate है।
ये खासतौर पर women centric watch है और इसमें कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। Gizmore Slate एक फैशन-फ़ॉरवर्ड स्मार्टवॉच है जिसे महिलाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और यह महिलाओं के लिए एक ऑल-इन-वन स्मार्ट वॉच की ज़रूरत को पूरा करती है।
यह एक फिटनेस वॉच है जो महिलाओं के रोज के फिटनेस रूटीन को ट्रैक करने में मदद करती है। मैं इसे लगभग 15 दिनों से इस्तेमाल कर रही हूं और ये मेरी फिटनेस और लाइफस्टइल की कई जरूरतों को पूरा करने के साथ मेरे कॉन्फिडेंस लेवल को भी बढ़ाती है।
अगर आप ऑफिस गोइंग हैं तो आप भी मेरी तरह ही ये वॉच इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन आप पहले इसका पूरा रिव्यू जरूर पढ़ें।
Claim
इस Smartwatch को लेकर कंपनी का दावा है कि इसका बैटरी बैकअप बिना कॉलिंग के 7 दिन का है। इसमें कॉलिंग का Dialer भी है और इसका वाटरप्रूफ लेवल IP68 है।
Packaging
इसकी पैकेजिंग ऑरेंज कलर की है और इसमें क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की फोटो के साथ उनके साइन भी हैं। आप जिस कलर की स्मार्ट वॉच आर्डर करते हैं उसी की इमेज साथ में दी हुई है। मैंने ग्रे और ब्लैक वॉच मंगवाई है इसलिए इसमें ग्रे कलर दिख रहा है। इसके पैकेट में अंदर स्मार्ट वॉच के साथ चार्जिंग केबल और यूजर मैनुअल भी दिया गया है। वैसे 'Gizmore Slate' स्मार्ट वॉच तीन आकर्षक कलर्स में उपलब्ध है काले, ग्रे और पिंक।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर वर्कआउट के लिए बेस्ट हैं ये 5 फिटनेस गैजेट्स
Features
- इस स्मार्टवॉच में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं जो आपकी डेली एक्टिविटी के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
- 'Gizmore Slate' स्मार्ट वॉच में आपको temperature sensor मिलेगा। जिससे आप अपने शरीर के तापमान की जानकारी ले सकते हैं।
- इस स्मार्ट वॉच में स्लीप मॉनिटरिंग, मेंस्ट्रुअल ट्रैकर, हार्ट बीट चेकर, ब्रीदिंग कंट्रोलर, मल्टी स्पोर्ट्स मोड के साथ स्लीप मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है।
- इसका सबसे अच्छा फीचर ये है कि इसमें आपके कॉल्स और मैसेज का नोटिफिकेशन भी आता है।
- अगर आपके पास किसी वजह से मोबाइल नहीं है तब भी आप ये जान सकते हैं कि आपको कौन से कॉल या मैसेज आए हैं।
Specification
- इसका डिस्प्ले Full touch IPS Curved है। डिस्प्ले का resolution 200 X 320 Px है, वहीं इसका साइज़ 3.98 सेंटीमीटर है।
- इसका बैटरी बैकअप कॉलिंग फीचर के साथ दो दिन का है और बिना कालिंग के लगभग 7 दिन का है।
- इसके साथ इसमें और भी कई Specification दिए गए हैं जो आप इसके बॉक्स में देख सकते हैं।
- सबसे अच्छी बात है कि यह इंडियन मेड है और इसके ब्रांड एम्बेसडर क्रिकेटर दिनेश कार्तिक हैं।
Price
Gizmore Smart watch की कीमत Rs 2,699 है जो कि इसमें दिए गए फीचर्स के हिसाब से काफी कम है। इसकी 4.5एमएल की बोतल 450 रुपए की आती है।
Benefits
- यह Smart watch दिखने में बहुत आकर्षक है और आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करती है।
- खासतौर पर महिलाएं इस वॉच से अपने पीरियड्स ट्रैक कर सकती हैं।
- इसमें आप BPM यानी कि ब्लड प्रेशर मॉनिटर कर सकती हैं।
Side Effects
Gizmore Smartwatch में 15 दिनों से इस्तेमाल कर रही हूं और मुझे इसका कोई नुकसान नजर नहीं आया।
My Experience
मैंने इससे पहले भी कुछ स्मार्ट वॉच इस्तेमाल की हैं। लेकिन इतनी कम कीमत में इतने अच्छे फीचर्स नहीं मिलते हैं। इसका सबसे अच्छा फीचर मुझे इसकी स्लीक डिज़ाइन लगी जो खासतौर पर महिलाओं के फैशन को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। मैं इसका ग्रे कलर इस्तेमाल कर रही हूं और ये वास्तव में बहुत स्टाइलिश नजर आती है।
Rating
5/5
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों