herzindagi
how to clean smart watch white strap tips

स्मार्ट वॉच के गंदे व्हाइट स्ट्रैप को साफ करने के टिप्स एंड हैक्स

इस लेख को पढ़ने के बाद स्मार्ट वॉच के गंदे से गंदे व्हाइट स्ट्रैप को आप आसानी से साफ कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-06-08, 16:05 IST

हम और आप रोजाना शर्ट या कपड़े गंदे होने पर बदलते रहते हैं। एक साल या दो साल के बाद जूते भी बदल देते हैं। लेकिन एक ऐसी चीज है जिसे बहुत कम लोग ही बदलते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्मार्टवॉच के बारे में।

स्मार्ट घड़ी एक ऐसी फैशनेबल वस्तु है जिसे हर ड्रेस के साथ या हर जगह पहनते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ रात में ही स्मार्टवॉच को निकालते हैं। लेकिन समय पर साफ नहीं करने की वजह से स्मार्ट वॉच का व्हाइट स्ट्रैप बेहद ही गंदा नज़र आता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके स्मार्ट वॉच के व्हाइट स्ट्रैप को आप एकदम क्लीन कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

how to clean smart watch white strap Inside

अगर स्मार्ट वॉच का व्हाइट स्ट्रैप यानि सफ़ेद बेल्ट पीला हो गया है या फिर कुछ अधिक गंदा हो गया हो तो उसे एकदम क्लीन करने के लिए बेकिंग सोडा एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके इस्तेमाल से चंद मिनटों में व्हाइट स्ट्रैप क्लीन हो जाएगा। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक कप पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडाको डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण में व्हाइट स्ट्रैप को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद पुराने ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें:सैंडपेपर की मदद से कैंची की धार को बढ़ाने के टिप्स एंड हैक्स

सेविंग क्रीम कर करें इस्तेमाल

how to clean smart watch white strap Inside

अगर आपके घर में सेविंग क्रीम है तो उकसी मदद से भी आप व्हाइट स्ट्रैप यानि सफ़ेद बेल्ट को क्लीन कर सकते हैं। बेल्ट पर मौजूद पीले निशान या पसीने के दाग को आसानी से निकालने के लिए सेविंग क्रीम एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए फ़ॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले स्मार्ट वॉच से स्ट्रैप यानि बेल्ट को अलग कर लें।
  • अब इस बेल्ट पर सेविंग क्रीम को लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • कुछ देर बाद सॉफ्ट ब्रश या स्क्रब से साफ कर लें।
  • सेविंग क्रीम से साफ करने के बाद पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें:इन्वर्टर बिजली की खपत को ऐसे करें मैनेज, बैटरी नहीं होगी कभी खराब

गर्म पानी और साबुन का करें उपयोग

how to clean smart watch white strap Inside

स्मार्ट वॉच के व्हाइट स्ट्रैप को साफ करने के लिए साबुन भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। गर्म पानी और साबुन का मिश्रण बेल्ट पर मौजूद जिद्दी से जिद्दी दाग को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक कप पानी में साबुन के टुकड़े को डालकर घोल तैयार कर लें।
  • अब इस घोल में स्ट्रैप को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।

नोट: इन टिप्स की मदद से सिर्फ व्हाइट स्ट्रैप ही नहीं बल्कि ब्लैक, रेड, ग्रीन, येलो आदि किसी भी रंग के स्ट्रैप को साफ कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@i.pcmag,freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।