
सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं गर्म कपड़े पहनना पसंद करती हैं। अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाती हैं और ऐसे में पहनने के लिए स्टाइलिश कपड़े तलाश रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लेटेस्ट फ्लोरल वूलन कुर्ती डिजाइंस बताएंगे, जिसे आप कॉलेज या ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
आजकल फैशन की दुनिया में लॉन्ग कुर्तियों के मुकाबले 'शॉर्ट कुर्ती' का क्रेज ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में आप भी सर्दियों में इस तरह की व्हाइट कश्मीरी फिरन वूलन शार्ट कुर्ती को शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। ऐसी कुर्ती आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेंगी। इस तरह की कुर्ती कॉलेज गर्ल्स और ऑफिस जाने वाली महिलाओं की पसंद बनी हुई है।

सर्दी के मौसम में पहनने के लिए वूलन कपडे बेस्ट हो सकते हैं। ऐसे में आपके लिए कश्मीरी आरी वर्क वूलन शार्ट कुर्ती एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इसे आप जींस के साथ पेयर कर अपने कॉलेज लुक को खास बना सकती हैं। सर्दी के मौसम में इस तरह की कुर्ती आपको गर्म और कम्फर्ट लुक देने में भी मदद करेंगी। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

अगर आप भीड़ से अलग और थोड़ा रॉयल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो एक जैसे कपडे पहनने के बजाय कुछ इस तरह की खुबसुरत फलक कश्मीरी शार्ट कुर्ती डिजाइन को शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इसे आप पेंट, जीन्स या मैचिंग प्लाजो के साथ पेयर कर पहन सकती हैं। यह लुक किसी खास ट्रिप के लिए भी परफेक्ट हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Kashmiri Kaftan Kurti Design: सर्दियों में पहनने के लिए बेस्ट हैं कश्मीरी काफ्तान कुर्ती, देखें एक से एक डिजाइंस
ऑफिस या कॉलेज में पहनने के लिए अगर आप भी शार्ट कुर्ती की तलाश में हैं, तो अब आप सर्दी के मौसम में स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसके लिए आप ब्लैक चिकनकारी वूलन शार्ट कुर्ती डिजाइन वूलन कुर्ती शामिल करना होगी। ऐसी कुर्ती को आप नजदीकी बाजार से खरीद सकती हैं या आपको ऑनलाइन भी ऐसी कुर्ती मिल जाएगी।

वूलन शार्ट कुर्ती का क्रेज इन दिनों अधिकतर महिलाओं में देखा गया है। ऐसे में आप भी इस तरह की व्हाइट चिकनकारी इंस्पायर्ड शार्ट वूलन कुर्ती को शामिल कर अपने लुक को डिफरेंट और गॉर्जियस बना सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आप गर्म और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। इसे भी आप ट्राउजर, जींस या पैंट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Velvet Kurti Designs: ऑफिस लुक लगेगा खूबसूरत, जब स्टाइल करेंगी वेलवेट डिजाइन कुर्ती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।