महमानों को दी गई है खास 'वेलकम किट'
उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका और निक के आने वाले महमानों को बेहद रॉयल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। सभी महमानों का स्वागत राजस्थानी रितिरिवाज से हुआ है और सभी को एक खास वेलकम किट दी गई है। इस गिफ्ट के बॉक्स पर लिखा है- The Oh Shit Kit. इसके अलावा एक कार्ड भी है जिसमें प्रियंका और निक का नाम लिखा हुआ है। हालांकि, इस बॉक्स के अंदर क्या है ये अभी साफ नहीं हुआ है। इसके अलावा प्रियंका और निक मेहमानों को शादी में चांदी का सिक्का भी गिफ्ट करेंगे। ऐस कहा जा रहा है कि वेलकम किट में गुडीज के साथ ही शादी से जुड़ी सारी डीटेल्स हैं और कॉन्टेक्ट नंबर्स हैं। इसके साथ ही गुडी बैग में सभी जोधपुर का ट्रैवल मैप भी दिया गया है और साथ ही गाइड का कॉन्टैक्ट भी दिया गया है।
भवन के आसपास है कड़ी सिक्योरिटी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के फंक्शन 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हैं। इसके लिए यहां पर बहुत ही कड़ी सिक्योरिटी है। इस भवन में एक म्यूजियम है। जिसे देखने कई पार्यटक रोजाना यहां आते थे मगर 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक वह आम जनता के लिए बंद है। इस म्यूजियम में 5 तारीख से लोगों को एंट्री मिलेगी।
आई कार्ड से होगी एंट्री
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में है। इस पैलेस में आम लोग तो घुस ही नहीं सकते मगर शादी में जो महमान आए हैं उन्हें भी एंट्री आईकार्ड से ही मिलेगी। इतना ही नहीं उम्मेद भवन पैलेस का म्यूजियम भी 29 से 4 तारीख तक आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। महल के आसापस कुछ दूर तक टाइट सिक्योरिटी है। प्रियंका की शादी को जितना प्राइवेट बनाया जा सकता है उतना प्राइवेट बनाने की कोशिश की जा रही है।
Read More:अपने पति निक जोनस से ज्यादा कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने कौन कितना है अमीर
महरगढ़ में नहीं होंगी कोई रस्में
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के कुछ फंक्शन जैसे मेहंदी, हल्दी और संगीत का कार्यक्रम पहले जोधपुर के महरगढ़ किले में होना था। मगर HerZindagi.com ने जब यह बाद किले के मैनेजमेंट से जाननी चाही तो, उनका साफ कहना था कि प्रियंका और निक की शादी के सारे फंक्शन जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ही होने वाली। महरगढ़ में प्रियंका और निक की शादी से जुड़ा कोई भी कार्यक्रम नहीं है। हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की वजह जोधपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।
संगीत सेरिमनी में प्रियंका करेंगी डांस
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्री-ब्राइडल शॉवर में भी काफी डांस किया था और उनके डांस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी संगीत सेरिमनी में भी एक डांस प्रफॉर्मेंस पेश करेंगी। इस बात पर किसी को भी डाउट नहीं हैं कि प्रियंका डांस में काफी माहिर हैं। प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों में वेस्टर्न डांस के साथ ही कई क्लासिकल डांस करते भी देखा जा चुका है। अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी में प्रियंका ने दिपिका पादुकोण के साथ लावणी डांस किया था वहीं कई फिल्मों में उन्होंने इंडियन कंटेम्प्रेरी डांस भी किया है। मगर आपनी शादी के फंक्शन में प्रियंका बेहद खास परफॉर्मेंस देंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा कथक डांस करेंगी। कथक के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने फेमस सॉन्ग ‘देसी गर्ल’ पर भी डांस करेंगी। प्रियंका का यह सॉन्ग फिल्म दोस्ताना का है और इस फिल्म में प्रियंका ने जॉन एब्राहिम और अभीषेक बच्चन के साथ काम किया था। इस सॉन्ग में प्रियंका ने काफी सेक्सी सी साड़ी पहनी थी और डांस किया था। अब देखना यह है कि प्रियंका अपनी संगीत सेरिमनी में जब इस गाने पर डांस करेंगी तब क्या पहनेंगी।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों