herzindagi
priyanka chopra nick jonas holiday vacation main

बेटी-दामाद के तलाक की अफवाह पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने क्या बोला, जानिए

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोमांस के बाद अब तलाक की अफवाहों पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने काफी संजीदगी से रिएक्ट किया। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
Editorial
Updated:- 2019-03-31, 15:08 IST

सेलेब्स के अफेयर और शादी को लेकर जितना ज्यादा चर्चा होती है, उतनी ही चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ में होने वाली प्रॉब्लम्स और रिलेशनशिप्स को लेकर भी होती है। देश की जानी-मानी एक्ट्रेस और इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकी प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो शादी के बाद अपने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि इन दोनों के बीच तलाक जैसी स्थितियां बनने की अफवाह उड़ रही है।

निक की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही प्रियंका चोपड़ा

यूएस की OK मैगजीन के अनुसार निक और प्रियंका के बीच इन दिनों छोटी-मोटी बातों पर अनबन हो जाती है और दोनों ने अलग होने का मन बना लिया है। हालांकि जब इस बारे में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मीडिया ने सवाल पूछे तो उन्होंने इस बारे में अपनी तरफ से कुछ बोलने से इनकार कर दिया। मधु चोपड़ा का कहना था, 'ये वक्त इस विषय पर बात करने के लिए सही नहीं है'। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगी।' वहीं, प्रियंका के जिन रिश्‍तेदारों ने चार महीने पहले उनकी शादी की बात पर सबसे पहले मुहर लगाई थी, उन्होंने भी खामोश रहना मुनासिब समझा है।

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा सिंदूर लगाने और नाम बदलने के लिए हुईं ट्रोल, मां मधु चोपड़ा ने दिया करारा जवाब

 

priyanka chopra nick jonas romantic inside

इन बातों को लेकर हो रही है अनबन

मैगजीन के अनुसार निक को लगता था कि प्रियंका कूल और अंडरस्टैंडिंग महिला होंगी, लेकिन शादी के बाद उन्हें ऐसा अहसास हुआ कि उनकी पत्नी का नेचर कंट्रोल करने वाला है। मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक जोनस फैमिली को लगा था कि प्रियंका मैच्योर लेडी की तरह व्यवहार करेंगी और सेटल होकर अपने बच्चे के बारे में सोचेंगी, लेकिन अब प्रियंका के ससुरालवालों को लगता है कि वह एक 21 साल की लड़की की तरह व्यवहार कर रही हैं।

priyanka chopra nick jonas with family inside

परिवार ने अनबन होने से किया इनकार

अमेरिकी मैगजीन की रिपोर्ट में जो बात कही गई है, उसे प्रियंका के करीबियों ने पूरी तरह से नकार दिया है। परिवार वालों का कहना है कि दोनों साथ में काफी खुश है और इस समय प्रियंका चोपड़ा मियामी में ससुरालवालों के साथ छुट्टियों का मजा उठा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो पति और ससुरालवालों के साथ वह वेकेशन का भरपूर मजा उठाती हुई नजर आ रही हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम की तस्वीरों में निक और उनके परिवार वालों के साथ वह पूरी गर्मजोशी के साथ दिखाई दे रही हैं और ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि निक और उनके बीच किसी बात को लेकर तनाव है। 

 

priyanka chopra playing with kid in family inside

दिसंबर में धूमधाम से हुई थी प्रियंका-निक की शादी

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में ग्रैंड तरीके से शादी की थी। दोनों ने हिंदु और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने चार वेडिंग रिसेप्शन भी दिए थे, जिसमें देश और दुनिया के सेलेब्स इकट्ठे हुए थे। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।