बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। अपनी लगन और मेहनत के बल पर प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा नए मुकाम हासिल किए। मिस वर्ल्ड बनकर प्रियंका चोपड़ा ने बहुत पहले ही अपनी काबिलियत दुनिया के सामने पहले ही जाहिर कर दी थी, इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में धमाल मचाया। सिल्वर स्क्रीन पर प्रियंका ने 'ऐतराज', 'फैशन', 'सात खून माफ', 'बर्फी', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी हिट फिल्मों में कई चैलेंजिंग रोल निभाए हैं, जिनके लिए उन्हें हमेशा तारीफें मिलती हैं। प्रियंका ने एक्टिंग के साथ-साथ अपने दायरों को लगातार बढ़ाया। प्रियंका ने सिंगिंग, फिल्म प्रोडक्शन और बिजनेस में भी हाथ आजमाया। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार प्रियंका ने हाल ही में महिलाओं को इंस्पायर करने वाला यू-ट्यूब चैनल 'इफ आई कुड टेल यू जस्ट वन थिंग' भी लॉन्च किया है, जिसमें वह हर बार एक नई इंस्पिरेशनल वुमन के साथ गुफ्तगू करती नजर आएंगी। लगातार खुद को प्रूव करते हुए प्रियंका ने कई नए ट्रेंड सेट किए हैं और आने वाले समय में भी उनके नए अचीवमेंट्स के बारे में हमें जानने को मिलेगा। प्रियंका आज जिस मुकाम पर हैं और जो कामयाबी उन्होंने हासिल की है, उसके लिए उन्हें प्रेरणा मिलती है अपनी मां मधु चोपड़ा से। अपनी मां से प्रियंका ने किस तरह इंस्पिरेशन ली, इसकी झलक उनकी चिट्ठी में मिलती है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
मां मधु चोपड़ा से प्रियंका चोपड़ा को हमेशा ही आगे बढ़ने की सीख मिली है। मुंबई में प्रियंका चोपड़ा ने वोटिंग के दिन अपना वोट डालने के बाद मां मधु चोपड़ा के क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस उम्र में भी मां के प्रयासों को लेकर प्रियंका ने दिल को छू लेने वाला एक पोस्ट लिखा, जिसे हर महिला को पढ़ना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी ओशो का दायां हाथ रही कंट्रोवर्शियल मां आनंद शीला का किरदार
प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट में लिखा,
'व्यक्ति के तौर पर हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती होती है निरंतर सीखना और ग्रो करना। यानी खुद को लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करना और वर्तमान से आगे बढ़ना। यह लक्ष्य पाने की दिशा में मैं हर दिन काम करती हूं और अपनी हर चीज में इसे होते देखने की कोशिश करती हूं। यही सबक मुझे अपनी मां डॉ मधु मालती से मिला है। उन्होंने हमेशा खुद को रीइन्वेंट किया है। सेना में फिजीशियन होने से लेकर फिल्म प्रोड्यूसर होने तक, एंट्रेप्रिन्योर होने से लेकर बेटी, पत्नी, बहन, मां और दोस्त, इन सभी जिम्मेदारियों में उन्होंने खुद को बेस्ट साबित करने का प्रयास किया है।'
अपनी मां मधु चोपड़ा की जिंदगी की नई शुरुआत पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, 'आज भी कुछ अलग नहीं है। मां ने अपने प्रोफेशनल सफर में एक नई चीज जोड़ ली है और यह है स्टूडियो एस्थेटिक। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ साथ हूं। मुझे खुशी है कि मैं अपनी मां और उनकी पार्टनर डॉ. नीतिका मोदी के इस वेंचर में उनके साथ खड़ी हूं। बहुत-बहुत बधाई मां। खुद को चैलेंज करने की आपकी एबिलिटी और हर काम में खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश ने हमें आज वो बनने का हौसला दिया, जो हम आज हैं।'
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां और क्लीनिक के स्टाफ के साथ खिंचाई तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। प्रियंका चोपड़ा का अपनी मां को इस तरह सपोर्ट करना मां और बेटियों, दोनों के लिए एक नई मिसाल पेश करता है।
महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है, जब महिलाएं कुछ नया करने की दिशा में कदम बढ़ाती हैं और उन्हें घर से सपोर्ट मिलता है, तो वे बड़े से बड़ा मुकाम भी हासिल कर जाती हैं। निक जोनस के साथ अपनी जिंदगी के खुशनुमा पल बिताने के साथ प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा को भी पूरा सपोर्ट दे रही हैं और हर कदम पर उनके साथ खड़ी हैं, इससे सबक लेते हुए हर बेटी अपनी मां को आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।