ट्विटर पर प्रियंका वेलकम ट्वीट
प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'तुम्हारा दूसरे घर में स्वागत है।' साथ ही प्रियंका ने यह भी लिखा कि पहली बार निक जब मुंबई आए थे तो प्रियंका उनकी गाइड थीं और उन्होंने निक को काफी घुमाया था। दूसरी बार जब निक भारत आए तो प्रियंका अपने काम में बिजी थी और निक खुद ही अपने दोस्तों से मिलने निकल जाते थे। वहीं अब यह निक की भारत में तीसरी ट्रिप और अब से भारत निक का दूसरा घर होगा। प्रियंका जो तस्वीर शेयर की है वह एक कार के अंदर की है और इस तस्वीर में प्रियंका ने निक के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं।
निक की आने की खुशी में ग्रंड डिनर का हुआ आयोजन
निक और प्रियंका की शादी की तारीखें नजदीक ही हैं और अब तो निक भी भारत पहुंच चुके हैं। निक के भारत आने की खुशी में प्रियंका ने एक ग्रांडडिनर का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रियंका ने अपने लगभग हर करीबी फैमिली मैमंबर को इनवाइट किया। इस डिनर की एक तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है और साथ ही उसमें अपनी फैमिली को शुक्रिया अदा किया है।
Read More:प्रियंका चोपड़ा पैरिस में कर रही हैं वेडिंग शॉपिंग, जानिए कैसे होंगे उनके वेडिंग शूज
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वेडिंग लुक हुआ रिवील
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दोनों के ही फैन्स उनकी शादी से जुड़ी अपडेट्स को जानना चाहते हैं। ऐसे में मीडिया ग्रुप ‘द सन’ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग आउटफिट्स से जुड़ी कुछ बातों को रिवील किया है। मीडिया ग्रुप के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहनेंगी वहीं निक जोनस आइवरी कलर की शेरवानी पहनेंगे। इतना ही नहीं जानकारी यह भी है कि ब्राइडमेड्स Ralph Lauren ब्रांड के आउटफिट्स पहनेंगे और यह आउटफिट्स डिटेल्स प्रियंका की क्रिश्चयन वेडिंग की है।
इंडिया आने से पहले निक ने की प्रियंका के लिए शॉपिंग
निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में निक ने दोनों हाथों में बैग्स पकड़ रखें हैं यह बैग ‘chopard’ ब्रांड का है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि निक ने प्रियंका के लिए शॉपिंग की है। वहीं प्रियंका भी अपने लिए शॉपिंग करने अपनी मदर के साथ पैरिस गई हुई हैं। वैसे निक ने प्रियंका के लिए क्या खरीदा है यह बात तो पता नहीं चल पाई हैं मगर, वह शॉपिंग करते वक्त तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं।
यहां होगी शादी
ढेरों एतिहासिक घटनाओं और रॉयल वेडिंग का विटनेस रह चुका राजस्थान के जोधपुर में मौजूद उम्मेद भवन पैलेस एक बार फिर किसी की शादी का गवाह बनने वाला है। यह शादी किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की है। प्रियंका चोपड़ा के शादी के फंक्शन नवंबर के अंत से शुरू हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 दिसंबर को मेहंदी और लेडीज संगीत का कार्यक्रम होगा और 2 दिसंबर को शादी होगी। यह सारे कार्यक्रम जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ही होंगे। आपको बता दें कि उम्मेद भवर पैलेस को प्रियंका चोपड़ा ने अक्टूबर में ही फाइनलाइज कर दिया था और तब से यहां पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां शुरू हो रही हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों