Priyanka Chopra wedding: प्रियंका के साजन चले ससुराल, इंडिया आने से पहले अपनी दुल्हन के लिए की शॉपिंग

अपनी दुल्हनिया को लेने निक जोनस न्यूयॉर्क से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Priyanka Chopra wedding preparation is start as nick jonas leaved newyork for wedding
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दोनों के शादी से जुड़े फंक्‍शन 30 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। अपनी शादी की तैयारियों के लिए अब तो निक जोनस भी इंडिया के लिए न्‍यूयॉर्क से निकल पड़े हैं। निक ने न्‍यूयॉर्क से निकलते वक्‍त खुशी जाहिर की है और बताया है कि वह अब अपनी दुल्‍हन को लेकर ही न्‍यूयॉर्क लौटेंगे। निक ने इससे जुड़े कई पोस्‍ट इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किए हैं।

Priyanka Chopra wedding preparation is start as nick jonas leaved newyork for wedding

निक जोनस के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट

निक जोनस ने न्‍यू यॉर्क से उड़ान भरते हुए अपना एक बूमरैंक बनाया है। इसमें वह काफी एक्‍साइटेड नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर निक ने कैप्‍शन लिया है कि वह अब कुछ समय बाद न्‍यूयॉर्क लौटेंगे। जाहिर है कि उन्‍होंने भारत के लिए उड़ान भरी है और वह यहां अपनी दुल्‍हनिया यानी प्रियंका चोपड़ा को लेने के लिए आ रहे हैं। गौरतलब है कि अमेरिकन सिंगर निक जोनस बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के कार्यक्रम 30 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगे।

Priyanka Chopra wedding preparation is start as nick jonas leaved newyork for wedding

इंडिया आने से पहले निक ने की प्रियंका के लिए शॉपिंग

निक ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्‍वीरें पोस्‍ट की हैं। इन तस्‍वीरों में निक ने दोनों हाथों में बैग्‍स पकड़ रखें हैं यह बैग ‘chopard’ ब्रांड का है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि निक ने प्रियंका के लिए शॉपिंग की है। वहीं प्रियंका भी अपने लिए शॉपिंग करने अपनी मदर के साथ पैरिस गई हुई हैं। वैसे निक ने प्रियंका के लिए क्‍या खरीदा है यह बात तो पता नहीं चल पाई हैं मगर, वह शॉपिंग करते वक्‍त तस्‍वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Read More:प्रियंका चोपड़ा वेडिंग: शादी से पहले ही कई फिल्‍मों में अलग-अलग एक्‍टर की दुल्‍हन बन चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka chopra spending time with her mother in paris before wedding

मम्‍मी के साथ प्रियंका पैरिस में कर रही हैं वेडिंग शॉपिंग

प्रियंका दिल्‍ली में अपनी फिल्‍म स्‍काई इस पिंक की शूटिंग निपटाने के बाद अपनी मम्‍मी के साथ पैरिस में वक्‍त बिता रही हैं और साथ ही साथ शॉपिंग भी कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट स्‍टोरी में एक तस्‍वीर को अपडेट किया है। इस तस्‍वीर में सफेद रंग के कई शूज दिखाई दे रहे हैं। इस पिक्‍चर में उन्‍होंने कैप्‍शन लिखा है, "It's all happening." और इस तस्‍वीर पर अपनी स्‍टाइलिश दोस्‍ट मिमी कटरेल को टैग भी किया है। तस्‍वीर से जाहिर हो रहा है कि प्रियंका पैरिस में वेडिंग शॉपिंग कर रही हैं। साथ ही यह भी जाहिर होता है कि प्रियंका अपनी वेडिंग में जिमि चू ब्रांड के शूज पहनने वाली हैं। क्‍योंकि जो तस्‍वीर प्रियंका ने पोस्‍ट की है उसमें जूतों का ब्रांड साफ नजर आ रहा हैं। ऐसा भी हो सकता है कि प्रियंका इन जूतों को अपनी क्रिश्चियन वेडिंग ड्रेस के साथ पहने।

Priyanka chopra wedding shopping at paris wedding shoes pictures viral

प्रियंका ले रही हैं वेडिंग गाइड की मदद

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक और तस्वीर शेयर की है और उसमें कैप्‍शन लिखा है कि वह अपनी वेडिंग के लिए वेडिंग रजिस्ट्री गाइड की हेल्‍प ले रही हैं। इसके बारे में उन्‍होंने पूरी जानकारी भी दी है। दरअसल, अपनी शादी के लिए वे इस गाइड की मदद ले रही हैं। प्रियंका लिखती हैं कि, वेडिंग रजिस्ट्री गाइड बनाने में खूब मजा आया। जो चाहिए था और जो जरूरी था वह सब कुछ एक ही जगह पर मिल गया।

कैसा होगा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वेडिंग लुक

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इस वक्‍त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दोनों के ही फैन्‍स उनकी शादी से जुड़ी अपडेट्स को जानना चाहते हैं। ऐसे में मीडिया ग्रुप ‘द सन’ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग आउटफिट्स से जुड़ी कुछ बातों को रिवील किया है। मीडिया ग्रुप के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहनेंगी वहीं निक जोनस आइवरी कलर की शेरवानी पहनेंगे। इतना ही नहीं जानकारी यह भी है कि ब्राइडमेड्स Ralph Lauren ब्रांड के आउटफिट्स पहनेंगे और यह आउटफिट्स डिटेल्‍स प्रियंका की क्रिश्‍चयन वेडिंग की है।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP