प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में होगी इस बात की भविष्यवाणी 13 पहले ही फेमस एस्ट्रोलॉजर संजय जुमानी कर चुके थे। इतना ही नहीं प्रियंका की शादी 2018 में क्यों होगी और आगे उनके भविष्य में क्या होगा ये सब भी उन्होंने पहले ही बता दिया था।
आपको बता दें कि संजय जुमानी सेलिब्रिटी न्यूमेरोलोजिस्ट और एस्ट्रोलॉजर हैं जो नंबरों के गणित के जोड़ तोड़ करके ही आपको आपके भविष्य के बारे में सब बता देते हैं। तो आइए अब आपको ये बताते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की शादी साल 2018 में ही क्यों होगी।
प्रिंयका की डेट ऑफ बर्थ की बात करें तो उनका बर्थ डे 18 जुलाई को आता है और 1982 में उनका जन्म हुआ यानि इन सब नंबर को न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से जोड़ा जाए तो नंबर आता है 9 तो प्रियंका का लक्की नंबर हुआ 9 इसलिए उनके जो भी बड़े और उनकी ज़िंदगी को बदलने वाले काम होंगे उसका डायरेक्ट कनेक्शन नंबर 9 से ही होगा।
प्रियंका चोपड़ा जब 18 साल की हुई तब वो मिस वर्ल्ड बनी यानी 1 और 8 मिलाकर हुआ नंबर 9, जिस वजह से उन्हें ये सक्सेस मिली। इतना ही नहीं अब उनको निक जोनस ने उनके 36वें बर्थ डे पर शादी के लिए प्रपोज़ किया। 36 मतलब 9 यानि प्रियंका चोपड़ा की शादी का रिश्ता भी 9 नंबर के शुभ संयोग से पक्का हुआ। इसके बाद संजय जुमानी ने प्रियंका चोपड़ा के आगे के भविष्य के बारे में भी बताया।
प्रियंका चोपड़ा का राशि कैंसर है यानि कर्क जिसका तत्व होता है पानी यानि बहता रहना वाला। प्रियंका अपनी ज़िंदगी में तभी आगे बढ़ेंगी जब वो अपने घर से दूर रहेंगी। यानि जब वो बरेली से मुंबई आयी तो मिस वर्ल्ड बनी और अब मुम्बई से जब अमेरिका पहुंची तो उनकी शादी का रिश्ता पक्का हो गया।
फेमस न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी ने प्रियंका चोपड़ा के भविष्य के बारे में एक और बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्हे करियर में अब तक जो सक्सेस मिली है आगे उन्हे इससे भी बड़ी सक्सेस मिलेगी। आगे वो ऐसी फिल्मों में काम करेंगी जिसे वो खुद प्रड्यूस भी करेंगी।
इतना ही नहीं संजय जुमानी ये भी बता चुके हैं कि जब प्रियंका चोपड़ा की उम्र 45 साल की होगी तो वो राजनीति में कदम रखेंगी। जी हां आने वाले भविष्य में बॉलीवुड की देसी गर्ल नेता बनने वाली है। अब ये भविष्यवाणी भी 13 साल पहले इसी भविष्यवाणी के साथ संजय जुमानी ने की थी जब उन्होंने ये कहा था कि प्रियंका की शादी 36 साल की उम्र में होगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।