बॉलीवुड गलियारों में आजकल हर जगह सहनाइयों की आवाज गूंज रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी हुई है और अब लोगों को दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी का इंतजरा है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी कर रही हैं और उनकी शादी जोधपुर में 2 दिसंबर को होगी। शादी से पहले प्रियंका और निक न्यूयॉर्क में प्री वेडिंग फंक्शन कर चुके हैं और अब दोनों ही भारत में अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के सारे फंक्शन 28 नवंबर से शुरू हो जाएंगे और 2 दिसंबर शादी तक इन फंक्शनंस का सिलसिला चलता रहेगा। फिल्हाल दोनों की शादी की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। मुंबई स्थित प्रियंका के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
प्रियंका चोपड़ा की शादी के सारे कार्यक्रम भले ही जोधपुर में हों मगर मुंबई स्थित उनके घर को अभी से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। प्रियंका के घर को उपर से लेकर नीचे तक दूधिया लाइट से सजाया गया है। घर के साथ साथ प्रियंका के घर के आसपास लगे पेड़ों को भी लाइट से सजाया गया है। हाल ही में हुई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में में दीपिका के ससुराल को भी कुछ इसी तरह से सजा या गया था। आपको बता दें कि प्रियंका की शादी का कोई भी फंक्शन मुंबई में नहीं है। प्रियंका चोपड़ा के शादी के सभी फंक्शन जोधपुर में होंगे। 2 दिसंगर को प्रियंका की हिंदू रिति रिवाज से शादी होगी और ठीक दूसरे दिन यानी 3 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से क्रिश्चियन रिति रिवाज से शादी करेंगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दोनों के ही फैन्स उनकी शादी से जुड़ी अपडेट्स को जानना चाहते हैं। ऐसे में मीडिया ग्रुप ‘द सन’ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग आउटफिट्स से जुड़ी कुछ बातों को रिवील किया है। मीडिया ग्रुप के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहनेंगी वहीं निक जोनस आइवरी कलर की शेरवानी पहनेंगे। इतना ही नहीं जानकारी यह भी है कि ब्राइडमेड्स Ralph Lauren ब्रांड के आउटफिट्स पहनेंगे और यह आउटफिट्स डिटेल्स प्रियंका की क्रिश्चयन वेडिंग की है।
Read More: शादी की तैयारियों में बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा, राजस्थान के इस आलीशान पैलेस में होगा वैडिंग फंक्शन
कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड Mubina Rattonsey ने उनके लिए ब्राइडल शॉवर ऑग्रेनाइज किया था। इस फंक्शन में प्रियंका ने अपनी मदर और मदर इन लॉ के साथ काफी मस्ती की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक Mubina Rattonsey ही क्रिश्चयन वेडिंग के वक्त प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडमेड बनेंगी। आपको बता दें कि, अपने ब्राइडल शॉवर पर प्रियंका चोपड़ा ने Marchesa Fashion ब्रांड का आउटफिट पहना था। व्हाइट कलर के फैदर ड्रेस में प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। प्रियंका का लुक क्रिश्चिान ब्राइड की तरह लग रहा था। प्रियंका ने ट्यूब नेकलाइन वाला Marchesa gown पहना हुआ था। ड्रेस के उपर प्रियंका ने ओवरकोट पहना है और इस ड्रेस केसा प्रियंका ने डायमंड नेकलेस को पेयरअप किया है। ग्लिटरी आइज और मिनमल मेकअप में प्रियंका बेहद डिफ्रेंट नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पैरों में न्यूड कलर के लॉबटिंस पहन रखे थे। प्रियंका को यह स्टाइल फेमस स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल ने दिया है और उन्होंने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की तस्वीरें भी शेयर की थीं।
View this post on Instagram
गौरतलब हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अगले महीने यानी दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हो सकती हैं। शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में बिजी हैं। प्रियंका और निक दोनों ही फंक्शन से जुड़ी तस्वीरों को लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी कर रहे हैं। मगर, इन सब के बीच एक बड़ी खबर यह आई है कि शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की तस्वीरों की बिक्री कर दी है। यह बिक्री उन्होंने किसी बड़ी इंटरनेशनल मैग्जीन को की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी की फोटो 2.5 मिलियन डॉलर में बेची जा रही हैं। यदि हम भारतीय करेंसी की बात करें तो प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों को 19 करोड़ रुपए में बेचा जा रहा है। अभी इस बात को रिवील नहीं किया गया है कि प्रियंका और निक ने किसी इंटरनेशनल मैग्जीन के साथ यह डील की है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।