herzindagi
priyanka chopra shares emotional post got trolled main

बोल्ड ड्रेस पर ट्रोलिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ये इमोशनल पोस्ट

बोल्ड ड्रेस पर ट्रोलिंग की शिकार होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशन पोस्ट शेयर की। जानिए उन्होंने क्या लिखा।
Editorial
Updated:- 2020-01-30, 14:04 IST

अवॉर्ड्स फंक्शन्स में बॉलीवुड सेलेब्स की ड्रेसेस सबसे बड़ा आकर्षण होती हैं। लेकिन ऐसे मौकों पर कई बार सेलेब्स अपनी ड्रेसेस के लिए ट्रोल भी हो जाते हैं और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 62वें ग्रैमी अवॉर्ड्स फंक्शन में शिरकत करने पहुंची थीं। लेकिन अपनी ड्रेस के लिए उनकी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हुई। प्रियंका चोपड़ा ने इस ईवेंट से जुड़ी पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और बहुत से यूजर्स ने उनकी ड्रेस की आलोचना की और उनके लिए नेगेटिव कमेंट्स लिखे। इस पर सोशल मीडिया में काफी हल्ला मचा था। नेगेटिव कमेंट्स से प्रियंका चोपड़ा को दुख हुआ और इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि हमें अपने आसपास के लोगों के लिए थोड़ा दया भाव दिखाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: दुनिया की 100 सबसे सक्‍सेसफुल महिलाओं में है प्रियंका चोपड़ा का नाम

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा ये संदेश

 

 

 

View this post on Instagram

I seem to be thinking what a crazy beginning of the year it’s been, and we are only in January. Love the ones you love. Live the life you want to live...with all the troubles in this world at the moment, be kind to yourself and everyone around you. I’m so grateful for the kindness I have received, and even when I have not...I some how have. Be kind to the ones around you. It matters. Life is a gift.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) onJan 28, 2020 at 5:04pm PST

 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाले एक पोस्ट में लिखा, 

'इस साल क्या कुछ क्रेजी नहीं हो रहा है, जबकि अभी सिर्फ जनवरी चल रहा है। मुझे लगता है कि आप जिससे प्यार करते हैं, उसे प्यार करें। जिंदगी वैसे जिएं, जैसे आप जीना चाहते हैं। हर रोज सामने आने वाली तमाम परेशानियों के बावजूद अपने आस-पास सभी के लिए दयालु रहें। मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं, और जो नहीं मिला उसके लिए भी आभार। इतना ही कहूंगी कि अपने आसपास के लोगों के प्रति दयालु रहें। यह किसी के भी लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि जीवन एक बड़ा उपहार है।'

प्रियंका के इस पोस्ट पर ज्यादातर लोगों ने समर्थन जाहिर किया और दिल वाली इमोजी शेयर की। 

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका ने स्टाइल के मामले में फिर सबको छोड़ा पीछे, कुछ इस अंदाज़ में दिखे Nickyanka

आलोचना करने वालों में वेन्डेल रॉड्रिग्स भी रहे शामिल

 

 

 

View this post on Instagram

Tassel fun. #grammys

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) onJan 26, 2020 at 9:22pm PST

 

चर्चित डिजाइनर वेन्डेल रॉड्रिक्स ने प्रियंका के गाउन को लेकर कुछ इस तरह तंज कसा, "प्रियंका ने ग्रैमी 2020 में समा बांध दिया। वाकई ये बहुत ही बोल्ड और ब्यूटीफुल है रॉल्फ। इसमें नेकलाइन लॉस एंजेलिस से शुरू होकर क्यूबा तक जाती है। बहुत पसंद आया।"

priyanka chopra bollywood actress shares emotional post

Image Courtesy: Instagram(@priyanka chopra)

 

 

इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्रिंयका का बचाव करते हुए लिखा था, "मुझे वेन्डेल रॉड्रिग्स के इंस्टाग्राम पर कमेंट को देखकर हैरानी हुई। अन्यथा मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। यहां प्रियंका ने अपने क्लच से पेट को छिपाने का प्रयास नहीं किया और इसी वजह से उनकी तस्वीर और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। उनका आत्मविश्वास हर महिला के लिए इंस्पिरेशन है। मेरा प्रियंका चोपड़ा के लिए यही कहना है कि आप इसी तरह आगे बढ़ें और रॉक करती रहें। हालांकि मैं प्रियंका चोपड़ा की फैन नहीं रही हूं, लेकिन इस तस्वीर ने मुझे उनका फैन बना दिया। पुरुषों से मेरा कहना है कि हम आपकी कल्पनाओं वाली महिला नहीं हैं, बल्कि हम रियल महिला हैं। हमारे स्तन हैं और हमारे शरीर में फैट भी है। हम वैसे ही नजर आ रहे हैं, जैसा ईश्वर ने हमें बनाया है। जब महिलाओं के बच्चे होते हैं, तो उनकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।... हममें टैलेंट है और हम खुद अपने रॉक स्टार्स हैं। क्या कभी कोई किसी मर्द के पेट पर कमेंट करता है?" प्रियंका चोपड़ा को सुचित्रा कृष्णमूर्ति के अलावा कई दूसरे प्रशंसकों का भी साथ मिला। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।