herzindagi
Priyanka chopra said Indian films are all about hips and boobs

‘इंडियन फिल्म्स इज ऑल अबाउट हिप्स एंड बूब्स’, कह कर प्रियंका चोपड़ा ने मचा दिया बवाल

हॉलीवुड शो क्वांटिको के विवादित एपिसोड के बाद प्रियंका को एक वीडियों में इंडियन सिनेमा के लिए आपत्तिजनक बात कहने पर किया गया ट्रोल, वीडियो देखिए । 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-11, 11:10 IST

बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में छाई हुई हैं मगर इसके पीछे कोई अच्छी वजह है नहीं है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों अपने अमेरिकी क्वांटिको के एक विवादित सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कापुी ट्रोल की गईं थीं। अभी यह विवाद पूरी तरह थमा भी नहीं था कि सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में प्रियंका एक विदेशी मीडिया की जर्नलिस्ट को इंटरव्यू दे रही हैं। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने इंडियन सिनेमा के लिए बेहद आपत्तिजनक बात कह डाली। 

Read More: जानिए प्रियंका चोपड़ा को जिम करने के लिए किसने दिया चैलेंज

क्या कहा प्रियंका ने 

वीडियो में प्रियंका जर्नलिस्ट  को इंटरव्यू दे रही हैं और बता रही हैं कि इंडियन सिनेमा में केवल एक्ट्रेस के हिप्स और बूब्स के बदौलत ही चल रहा है।  वह इस बात को अंग्रेजी में कहती हैं, ‘इंडियन फिल्म्स इस ऑल अबाउट हिप्स एंड बूब्स ’ इतना कह कर वह अपने हाथों को हिप्स और बूब्स पर ले जा कर डांस की मूद्रा में अपनी कही लाइनों को कई बार दोहराती हैं। 

Priyanka chopra said Indian films are all about hips and boobs

किया जा रहा है ट्रोल 

प्रियंका के इस बयान पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। जहां कुछ लोग बोल रहे हैं कि प्रियंका द्वारा दिया गया यह स्टेटमेंट काफी शर्मनाक है वहीं दूसरी तरफ लोग यह भी कह रहे हैं कि हॉलीवुड में काम करे के बाद प्रियंका भूल गई हैं कि उन्हों ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से ही की थी। 

Read More: गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो प्रियंका चोपड़ा से लें ये फैशन टिप्स

क्वांटिको के लिए हुईं थी ट्रोल 

More For You

इस वीडियो के वायरल होने से पहले प्रियंका को उनके हॉलीवुड टीवी शो क्वांटिको के सीजन 3 में टेलिकास्ट हुए एक एपिसोड को लोकर सोशल मीडिा पर काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल शो के इस एपिसोड में इडियंस को आतंकवादी बताया गया था। इस एपिसोड को देख कर शो के इंडियन दर्शकों ने प्रियंका की काफी आलोचना की । कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि कैसे प्रियंका इस इस तरह के एपिसोड को शूट करने के लिए तैयार हो गईं। बाद में प्रियंका ने भी इस ऐपीसोड के लिए लोगों से माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मगर लोगों को उनके इस एपिसोड से काफी तकलीफ पहुंची है इस लिए वो सभी से माफी मांगती हैं। 

 

 

Priyanka Chopra making fun of bollywood and Indian actrsses?? #rvcjmovies #rvcjinsta

A post shared by RVCJ Movies(@rvcjmovies) onJun 9, 2018 at 12:27am PDT

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।