प्रियंका चोपड़ा ने बता दिया है कि किसने बेडरूम में निक के साथ उनकी तस्वीर खिंची थी और साथ ही अपनी शादी से जुड़ी कई बातों का खुलासा भी किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेडरूम की फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने पति निक जोनस के बेहद करीब हैं। प्रियंका कई बार निक जोनस के साथ बिताए गए निजी पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार उनके ऐसा करने पर कुछ और ही हाल हुआ है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का प्यार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है जिसका सबूत है इन्टरनेट पर वायरल हो रही तमाम तस्वीरें और ऐसी ही एक तस्वीर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसे देखकर आप भी यहीं कहेंगे 'परफेक्ट कपल' लेकिन प्रियंका के कुछ फैंस को ये फोटो पसंद नहीं आईं।
प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को उनके कुछ फैंस पसंद नहीं कर रहे हैं। ज्यादातर फैंस इस बात को लेकर परेशान दिखे कि आखिर सेलेब्रिटी की ऐसी निजी तस्वीरें लेता कौन है। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, 'बेडरूम में फोटोग्राफर छिपा रखा है क्या’, एक और यूजर लिखते हैं, 'शायद ये तस्वीर प्रियंका की मां ने क्लिक की होगी’।
प्रियंका चोपड़ा ने बता दिया है कि उनकी इस तस्वीर को किसने खिंचा था।
प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से जिम्मी फैलेन के फेमस विदेशी टीवी शो 'द टुनाइट शो' में शामिल हुई। प्रियंका पांचवीं बार इस शो में शिरकत की है। शो में प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर कई ऐसे खुलासे किए हैं जो शायद ही लोगों को पता हो। जहां एंकर ने उनसे चर्चित सवाल पूछा कि यह खूबसूरत तस्वीर किसने खिंची? इस पर प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि, “क्या? आप कभी अपने दोस्तों के साथ बाहर जाते है और कोई क्यूट लम्हा कैद करने के लिए आपके दोस्त आपकी तस्वीर नहीं खींचते? यह तस्वीर मेरी कजिन बहन दिव्या ने खिंची है। हम उस समय 8 लोगों वहां मौजूद थे। मैं सुपर बाउल देखते वक्त सो गई थी और उसने तस्वीर खिंच ली थी।“
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ बेडरूम के निजी पलों की फोटो की शेयर, इसके बाद ये हुआ हाल
निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा लगातार हॉलीडे मना रही हैं और पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। आज कल दोनों कैलोफोर्निया में विंटर वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं जिसकी जानकारी खुद प्रियंका ने अपने वेकेशन की फोटो शेयर करते हुए दी।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो अपनी शादी किसी निजी आइसलैंड पर करना चाहती थीं लेकिन निक जोनस इंडिया में शादी करना चाहते थे। वह मालदीव और मॉरीशस जैसे विकल्पों पर विचार कर रही थीं लेकिन हर बार एक सवाल जरूर सामने आता था कि सारी सामग्री और सब लोगों को उस जगह तक लेकर कैसे जाया जाएगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।