प्रियंका चोपड़ा की बात ही कुछ अलग है। हमारी देसी गर्ल जिस तरह विदेश में भी अपना डंका बजवा रही है। वैसे तो प्रियंका की बात अक्सर फैशन को लेकर होती है, उनके स्टाइल स्टेटमेंट की चर्चा होती है, लेकिन कई बार उनकी हाजिर जवाबी भी लोगों को पसंद आती है। प्रियंका चोपड़ा ब्यूटी विद ब्रेन हैं इसमें कोई शक नहीं और इस बार एक पाकिस्तानी महिला को उन्होंने जिस तरह से जवाब दिया है वो वाकई तारीफ के काबिल है।
इस बार प्रियंका अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर, निक जोनस से शादी को लेकर या किसी इवेंट को लेकर चर्चा में नहीं हैं। बल्कि इस बार वो इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि एक पाकिस्तानी महिला ने उन्हें पाखंडी कहा है और प्रियंका ने इसका जवाब साफ तौर पर दिया है।
इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के टॉप 10 ब्यूटी और मेकअप सीक्रेट्स जानिए
क्यों प्रियंका को कहा पाखंडी-
Beautycon Los Angeles इवेंट में प्रियंका बतौर गेस्ट पहुंची थीं। वहां वो फैन्स के सवालों के जवाब भी दे रही थीं। उसी समय एक पाकिस्तानी महिला ने उठकर प्रियंका को पाखंडी कहा। पाकिस्तानी महिला ने सवाल किया कि जब प्रियंका यूएन की गुडविल अम्बैसेडर हैं तो वो भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर 'जय हिंद' कैसे ट्वीट कर सकती हैं। ऐसे में वो भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा दे रही थीं। कैसे वो एक देश का समर्थन कर सकती हैं। महिला का कहना था कि उसने और कई पाकिस्तानियों ने प्रियंका को सपोर्ट किया उनके काम के लिए, लेकिन ये ट्वीट उन सभी के साथ छलावा है।
ये सब प्रियंका की उस ट्वीट को लेकर कहा गया जिसमें उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक वाले दिन भारतीय सेना के लिए जय हिंद लिखा था।
Jai Hind #IndianArmedForces 🇮🇳 🙏🏽
— PRIYANKA (@priyankachopra) February 26, 2019
इस ट्वीट को लेकर प्रियंका पहले ही पाकिस्तानियों के निशाने पर आ गई थीं। कई पाकिस्तानियों ने उन्हें ट्रोल किया था। प्रियंका चोपड़ा की ये ट्वीट लोगों के गले नहीं उतरी थी, लेकिन इतने समय बाद भी पाकिस्तानियों के लिए प्रियंका की ये ट्वीट परेशानी का कारण बन रही है ये उस महिला ने साबित कर दिया।
क्या जवाब दिया प्रियंका ने?
प्रियंका चोपड़ा ने जवाब में कहा कि वो युद्ध को पसंद नहीं करती हैं, लेकिन वो एक देशभक्त हैं। प्रियंका ने कहा कि उनके कई पाकिस्तानी दोस्त हैं। वो भारत से आती हैं। उन्होंने कहा कि , 'अगर मेरी वजह से मेरे चाहने वालों को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं माफी चाहती हूं। पर हम सभी को एक ऐसी स्थिती चाहिए होती है जहां किसी एक तरफ को लेकर न चला जाए। हमें कुछ फैसले लेने होते हैं। जैसे आप इस समय मुझसे सवाल कर रही हैं। आप चिल्लाइए नहीं। हम सभी यहां प्यार के लिए हैं।'
That Pakistani girl who jumped @priyankachopra was very disrespectful! #BeautyconLA smh i was supposed to be the next one to ask a question but she ruined it for all pic.twitter.com/KrLWsLEACa
— Kadi (@ItsnotKadi) August 10, 2019
प्रियंका का जवाब इस ट्वीट में सुना जा सकता है। प्रियंका ने ऐसा सधा हुआ जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया। एक ग्लोबल मंच पर अगर कोई किसी को पाखंडी बोले तो गुस्सा आना जायज है, लेकिन प्रियंका ने इस मौके पर शांति से अपनी बात रखी। शायद यही कारण है कि प्रियंका चोपड़ा को लाखों लोग पसंद करते हैं। न सिर्फ उनके स्टाइल और उनकी फिल्मों के लिए बल्कि इसलिए भी क्योंकि प्रियंका अपने काम को लेकर सही हैं। पुलवामा आतंकी हमले के वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच जो स्थिती थी वो किसी से छुपी हुई नहीं थी, लेकिन प्रियंका ने जो ट्वीट किया उससे किसी को परेशान होने की भी जरूरत नहीं थी। कुल मिलाकर प्रियंका ने अपने इस जवाब से शायद कई फैन्स और बना लिए होंगे।
इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने नए अंदाज में लिखी सफलता की कहानी
अब चाहें लोग प्रियंका को लेकर कुछ भी कहें, लेकिन वो अकेली ऐसी भारतीय सेलेब हैं जिन्होंने इस तरह कई देशों में काम भी किया है, अपना नाम भी बनाया है और साथ ही साथ फैन्स भी बनाए हैं। प्रियंका चोपड़ा कान्स या ऑस्कर अवॉर्ड में जाकर सिर्फ रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने वाले सेलेब्स में से नहीं हैं। बल्कि वो अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सेलेब्स में से हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों