बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल हॉलीवुड के सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। ये शादी एक रॉयल वेडिंग थी जो काफी धूमधाम से की गई थी। जिसमें भारत के मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, परिणीति चोपड़ा, और अन्य लोगों से लेकर जोनाथन टकर और अन्य हॉलीवुड सितारों तक भी ने शादी में शामिल हुए। प्रियंका-निक की शादी का आयोजन उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर में किया गया था और संगीत, मेहंदी और हल्दी सहित भव्य समारोहों काफी यादगार थे, जिसके बाद ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई। शादी की तैयारियों को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही है जिसे लेकर एक और नई खबर सामने आई है। वो ये की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में आयोजित की गई थी। इस महल 3 से 4 दिनों तक शादी के सभी कार्यक्रम आयोजित किये गये थे।
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका निक के हाथों में हाथ डाले हनीमून के लिए पहुंची इस खूबसूरत जगह
शादी को रॉयल बनाने के लिए प्रियंका और निक ने काफी पैसा खर्च किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार शादी के लिए उम्मेद भवन को बुक करने के लिए 3 करोड़ की राशि कपल ने अदा की थी। शादी के दौरान पूरे पैलेस को 4 दिनों के लिए बुक किया गया था। किसी की बाहरी व्यक्ति को महल में आने की इजाजत नहीं थी। ये पूरी तरह से प्रियंका और निक की शादी के लिए बुक कर लिया गया था।
हाल ही में, उम्मेद भवन पैलेस का संचालन करने वाले इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक पुनीत छतवाल ने खुलासा किया कि सेलिब्रिटी शादी इतनी भव्य थी कि तीन महीने तक रेवेन्यू में कोई कमी नहीं हुई। उन्होंने कहा, ''पिछले साल 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका-निक की शादी हुई थी। इन चार दिनों में प्रियंका और निक ने तीन करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो हमारे पास इतना रेवेन्यू आ गया कि हम तीन महीनों तक आराम से काम कर सकते हैं।''
खबरों के मुताबिक, इस जोड़े ने खुद को कार्यक्रम स्थल पर 3.2 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया था जिसमें मेहमानों के लिए चार दिन का रहने और अन्य सभी सुविधाएं शामिल थीं।
View this post on Instagram
प्रियंका और निक की शादी साल 2018 की सबसे फेमस शादियों में से एक थी। प्रियंका-निक अपनी संगीत सेरेमनी की वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। प्रियंका-निक ने इस तरह की अनोखी पहल की है। ऐसा पहली बार होगा, जब कोई सेलेब्रिटी अपनी शादी पर बने वीडियो को सीरीज के तौर पर दर्शकों के सामने पेश करेगा। और इस बात की जानकारी प्रियंका ने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी।
इसे जरूर पढ़ें: विदेश में है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल, देखिये निक जोनस के घर के अंदर की तस्वीरें
जी हां ऐसा करने वाले इंडस्ट्री के ये पहले कपल है, अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा- 'हमारी शादी के संगीत में दोनों परिवारों ने साथ में परफॉर्म किया था। एक ऐसा परफॉर्मेंस, जो हमारी लव स्टोरी को दिखाता है। हमारी लाइफ में कभी न भूलने वाला एक बेहद खास वक्त।'
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों