बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड वेडिंग का जश्न राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में चल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर एवं एक्टर निक जोनस यहां पर 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले 29 नवंबर को प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी की रस्म अदा की गई और 30 नवंबर को प्रियंका और निक की संगीत सेरिमनी हुई। आज हम आपको दोनों के संगीत से जुड़ी खास तस्वीरें और वीडियो दिखाएंगे, जो अब तक आपने नहीं देखे होंगे। इसमें आप देखेंगे कि किस तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न भव्य तरीके से मानाया जा रहा है। साथ ही आपको प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी भी देंगे।
बरातियों ने पहनी राजस्थानी पगड़ी
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल वेडिंग कर रहे हैं। शादी से पहले 30 नवंबर को उनकी संगीत सेरिमनी का आयोजन किया गया। इस फंक्शन में बरातियों ने बेहद शाही अंदाज में राजस्थानी पगड़ी पहनी और महिलाओं को राजस्थानी उढनी दी गई। संगीत सेरिमनी का इंतजाम भी बेहद रॉयल था। सभी को रॉयल ट्रीटमेंट दिया गया और पैलेस के दरबानों ने मशाल के उजाले में सभी बारातियों का स्वागत किया।
परोसा गया शाही डिनर
प्रियंका और निक की शादी का मेन्यू तो हम आपसे पहले ही शेयर कर चुके हैं। वैसे उनके संगीत सेरिमनी में भी महमानों को काफी शाही तरीके से डिनर परोसा गया। इस दौरान क्या डिश परोसी गईं इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ है मगर, डिनर के लिए महमानों के लिए पैलेस के गार्डन ऐरिया को रंगबिरंगी बत्तियों से सजाया गया। वहीं खाने की मेज को शादी लैंप्स और फूलों से सजा गया। सभी बरातियों और प्रियंका की फैमिली मैंबर्स ने गार्डन ऐरिया में सजी टेबल चेयर्स में बैठ कर डिनर और संगीत सेरिमनी का आनंद उठाया।
Read More:Priyanka Chopra bridal makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्ट ने दिए हिंट्स
पटाखों से जगमगाया आसमान
संगीत सेरिमनी के दौरान प्रियंका और निक परफॉर्मेंस के वक्त उम्मेद भवन पैलेस में बेहद खुबूसरत फायर वर्क किया गया। यह फायर वर्क काफी देर तक होता रहा। इन पटाखों की गूंज इतनी तेज थी की जोधपुर के किसी भी कोने में खड़े होकर इसे सुना जा सकता था। साथ ही पूरे आसमान में पटाखों से बिखरी रौशनी से जगमगाहट बनी हुई थी।
Read More:अपने पति निक जोनस से ज्यादा कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जाने कौन कितना है अमीर
महमानों और स्पॉटबॉयज के लिए थे खास नियम
महमानों और स्पॉटबॉयज जो प्रियंक और निक की शादी और सारे कार्यक्रमों के दौरान पैलेस में मौजूद रहेंगे उनके लिए खास नियम हैं। सबसे पहला नियम है कि जिस जगह फंक्शन चल रहा होगा वहां पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पैलेस के क्रू मेंमबर्स से कैमरे वाले मोबाइल फोन ले लिया गए हैं और उन्हें बिना कैमरे वाले मोबाइल दि गए हैं, जिससे वह आपस में बातचीत कर सकते हैं बस। वहीं सभी महमानों को विशेष आइर्ड कार्ड और नियमों वाला कार्ड दिया गया है, जिसके द्वारा उनके लिए फंक्शन से जुड़े रहना संभव हो पाएगा। महमानों को उम्मेद भवन पैलेस के अंदर घूमने के लिए रॉयल गाडि़यां दी गई हैं। वह इन गाडि़यों में बैठ कर ही कहीं आ जा सकते हैं।
शाही बैंड ने महमानों का किया स्वागत
महमानों को शाही सर्विस देने के साथ ही प्रियंका और निक की शादी में संगीत सेरिमनी पर इंतजाम भी बेहद शाही थे। पैजेस में हर जगह दरबान मौजूद थे तो कही पर शाही बैंड बाज वाले शादी की धुने बजा रहे थे। इन्ही सबके बीच शाम को लगभग 8:30 पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम जहां प्रियंका ने देशी गर्ल और बाजीराव मस्तानी के ‘पिंगा’ सॉन्ग पर डांस किया वहीं निक और निक के भाई जो जोनस व उनकी पार्टनर सोफिया टर्नर ने अंग्रेजी गानों पर परफॉर्मेंस दी। पूरी सेरिमनी के दौरान हिंदी और अंग्रेजी गाने चलते रहे।
शादी के सारे फंक्शन का शिड्यूल
प्रियंका और निक जोनस की शादी से जुड़े अब तक सारे प्लांस में काफी बदलाव देखेने को मिले हैं। अब कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को ही पहले कैथोलिक धर्म से और फिर हिंदु रीति रिवाज से की जाएगी। गौरतलब है कि पहले कैथोलिक रीति रिवाज से होने वाली शादी के लिए 3 तारीख फिक्स थी।
ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि देसी गर्ल, शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगी जिसमें एक रिसेप्शन दिल्ली के फाइव स्टार होटल में दिया जाएगा वहीं दूसरा रिसेप्शन मुंबई के एक बड़े होटल में आयोजित किया जाएगा। प्रियंका और निक ने पीएम नरेन्द्र मोदी को भी दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन के लिए इनवाइट भेजा है। अब देखना यह है कि इस प्लान में भी कोई बदलाव न हो जाए।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों